यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gwalior cricket betting News: डीबी सिटी में रेड्डी अन्ना एप से क्रिकेट पर सट्टा लगवा रहे चार एजेंट पकड़े
डूबी सिटी हाउसिंग सोसायटी में क्रिकेट पर सट्टा खिलाया जा रहा है। यहाँ सट्टेबाज़ों ने बाक़ायदा फ़्लैट किराए पर लिया है। यहीं से क्रिकेट पर हर रोज़ लाखो...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 09:34:27 AM (IST)Updated Date: Fri, 21 Jun 2024 09:34:27 AM (IST)
रेड्डी अन्ना एप पर सट्टाा पकडने की कार्रवाई करती पुलिस टीम नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित डीबी सिटी हाउसिंग सोसायटी में क्रिकेट पर सट्टे का अड्डा चला रहे चार एजेंटों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से लाखों रुपये का सट्टे का हिसाब किताब मिला है। बाकायदा सट्टे का काल सेंटर संचालित हो रहा था।
एसपी धर्मवीर सिंह को सूचना मिली थी कि डूबी सिटी हाउसिंग सोसायटी में क्रिकेट पर सट्टा खिलाया जा रहा है। यहाँ सट्टेबाज़ों ने बाक़ायदा फ़्लैट किराए पर लिया है। यहीं से क्रिकेट पर हर रोज़ लाखों रुपये के दांव लगते हैं। सूचना मिलते ही सीएसपी आयुष गुप्ता, सीएसपी अशोक सिंह जादोन और इनकी टीम ने रात में दबिश दी। फ्लैट के अंदर से चार एजेंट पकड़े गए, जो रेड्डी अन्ना सट्टा एप के ज़रिए सट्टा लगवा रहे थे। इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल और लाखों रुपये का हिसाब किताब मिला।
पकड़े गए एजेंटों के नाम कादिर पुत्र असलम खान निवासी बंसीपुरा मुरार, राज पुत्र महेंद्र सिंह जादौन निवासी हाथी खाना मुरार, राघव पुत्र श्यामवीर तोमर निवासी महाराजपुर, शंकर पुत्र डोंगर सिंह कुशवाह निवासी मुरार को पकड़ा है। पुलिस द्वारा इनसे इनके नेटवर्क के बारे के पूछताछ चल रही है।
हुरावली में चला बुलडोजर हटाया गया अतिक्रमण
- नगर निगम के मदाखलत अमले ने गुरुवार को प्रशासन और पुलिस बल के सहयोग से हुरावली इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से तैयार कर लिए गए कार गैराज, भूसे की टाल, छप्परों आदि को बुलडोजर की सहायता से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल मौजूद रहने के कारण ज्यादा हंगामा नहीं हो सका।
मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र चौहान ने बताया कि एसडीएम विनोद सिंह, सीएसपी नागेन्द्र सिंह और उपायुक्त डा. अतिबल सिंह यादव के निर्देशन में हुरावली तिराहा सिरोल रोड मुरार पर बने कार गैराज, बाउंड्रीवाल, भूसा की टाल, टीन शेड, बांस की टटियाओं, छप्परों सहित अन्य स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान अधिकारी मौजूद रहे।