• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior Crime News: एसी कम करने को लेकर विवाद, लाइब्रेरी के केयर टेकर ने छात्रों को पीटा

Gwalior Crime News: पहले लाइब्रेरी में विवाद हुआ और फिर महाराजा कांप्लेक्स की चौपाटी पर केयर टेकर ने दोनों छात्रों के साथ मारपीट कर दी।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 31 May 2024 02:12:59 AM (IST)Updated Date: Fri, 31 May 2024 06:16:35 AM (IST)
Gwalior Crime News: एसी कम करने को लेकर विवाद, लाइब्रेरी के केयर टेकर ने छात्रों को पीटा
Gwalior Crime News

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। Gwalior Crime News: डीडी नगर में रहने वाले दो छात्रों के साथ लाइब्रेरी के केयर टेकर ने कट्टे की नोक पर सिर्फ इसलिए मारपीट कर दी क्योंकि उन्होंने लाइब्रेरी का एसी कम करने से उसे मना किया था। इतनी सी बात पर पहले लाइब्रेरी में विवाद हुआ और फिर महाराजा कांप्लेक्स की चौपाटी पर केयर टेकर ने दोनों छात्रों के साथ मारपीट कर दी।

एसी कम करने का छात्रों ने किया विरोध

दरअसल, डीडी नगर के रहने वाले अरूण सिंह पढ़ाई करने के लिए महाराजा काम्पलेक्स स्थित लाइब्रेरी में जाता है। हमेशा की तरह वह बीते रोज भी अपने दोस्त अंकुर यादव के साथ लाइब्रेरी में पढने गया। वह लाइब्रेरी में पढ़ रहे थे कि तभी लाइब्रेरी के केयर टेकर कोशलेश शर्मा ने एसी कम कर दिया। जब छात्रों ने इस बार का विरोध किया तो वहां विवाद होने लगा।


कट्टा तान कर मारपीट

विवाद को बढ़ता देखकर दोनों छात्र वहां से निकल गए। छात्र अभी चौपाटी पर पहुंचे ही थे कि तभी कोशलेश शर्मा अपने दो साथियों के साथ वहां आ गया और उनमें से एक ने हाथ में कट्टा ले रखा था। आरोपितों ने छात्रों पर कट्टा तान कर उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और मौके से फरार हो गए। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल छात्रों को उपचारके लिए भेजा और आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

बदमाशों ने पुलिस के जवान की कार तोड़ी

वहीं, गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे बदमाशों ने जवान के घर के सामने खड़ी कार में तोडफोड़ कर दी। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात में हुई इस घटना के बारे में पता चलते ही परिवार बाहर आया तो वहां दो बदमाश भागते नजर आए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच के बाद कार को निगरानी में लेकर थाने पहुंचा दिया और अब बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के काल्पी ब्रिज कालोनी में रहने वाले संजीव कुमार मुरार थाने में पदस्थ है। वह ड्यूटी पर थे और घर पर पत्नी सहित अन्य परिजन सोने की तैयारी कर रहे थे कि तभी बाहर से तेज आवाज आई, आवाज सुनते ही जवान की पत्नी किरन बाहर आईं तो उनकी सेंट्रो कार के आगे और पीछे के दोनों कांच टूटे पड़े थे और दो युवक भागते नजर आए। कार की हालत देखकर उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।