Gwalior Crime News: जडेरूआ मेंं घर में घुसकर फायारिंग, गाड़ी के कांच भी फोड़े
जडेरूआ कला में श्रीकृष्ण शर्मा के घर पर सौरभ यादव व उसके तीन साथियों ने किया हमला, गाड़ियाें के कांच ताेड़े, फायरिंग की।
By vikash.pandey
Edited By: vikash.pandey
Publish Date: Sun, 14 Mar 2021 02:27:48 PM (IST)
Updated Date: Sun, 14 Mar 2021 02:27:48 PM (IST)

Gwalior Crime News: जाेगेंद्र सेन, ग्वालियर नईदुनिया। जडेरूआ कला में श्रीकृष्ण शर्मा के घर पर हथियारों से लैस होकर सौरभ यादव व उसके तीन साथियों ने शनिवार की रात को हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। गाड़ी की तोड़फोड़ की। कट्टे से फायर कर दिए। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मारपीट करने व तोड़फोड़ आैर फायर करने का मामला दर्ज कर लिया है। झगड़े का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
गोला का मंदिर थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि जडेरूआ कला पर निवास करने वाले श्रीकृष्ण पुत्र देवीराम शर्मा का सौरभ यादव व आकाश यादव से पुराना विवाद चल रहा है। शनिवार की रात को दोनाें आरोपितों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर श्रीकृष्ण के घर पर हमला बोल दिया। घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। घर के बाहर खड़ी गाड़ी की तोड़फोड़ कर दी। हमलावारों ने दहशत फैलाने के इरादे से गोली चला दी। फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच के बाद गोला का मंदिर थाना पुलिस ने श्रीकृष्ण शर्मा की रिपोर्ट पर सौरभ,आकाश, अजय धाकड़ व एक अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
झगड़े में अंगुलियां काटीः छत्री मंड़ी में शनिवार की रात को सीताराम पुत्र रघुवीर कन्नाेजिया निवासी लक्ष्मीगंज का नंदराम जाटव से झगड़ा हो गया। झगड़े में आरोपित ने सीताराम की अंगुलियां काट ली। घायलावस्था में सीताराम रात में ही जनकगंज थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।