• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior Crime News: दुष्कर्म से आहत किशोरी ने दी थी जान

Gwalior Crime News: महाराजपुरा इलाके में नौ माह पहले किशोरी की आत्महत्या के मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था।...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Fri, 10 Nov 2023 08:26:41 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Nov 2023 08:26:41 AM (IST)
Gwalior Crime News: दुष्कर्म से आहत किशोरी ने दी थी जान

HighLights

  1. नौ माह पहले किशोरी की आत्महत्या के मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है
  2. किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था। दुष्कर्म की घटना से आहत होकर उसने अपनी जान दी थी

Gwalior Crime News: ग्वालियर(नईदुनिया प्रतिनिधि)।महाराजपुरा इलाके में नौ माह पहले किशोरी की आत्महत्या के मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था। दुष्कर्म की घटना से आहत होकर उसने अपनी जान दी थी। अभी इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की एफआइआर दर्ज की है। आरोपित अभी पकड़ा नहीं जा सका है।

महाराजपुरा थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि महाराजपुरा स्थित ग्राम जिरैना में रहने वाली किशोरी ने 26 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मर्ग कायम किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट जब आई तो सामने आया कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ था। पुलिस ने इस मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि किशोरी अपने घर में अकेली थी। तभी उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। युवक उसके घर में जबरन घुस आया था और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने आहत होकर आत्महत्या कर ली थी। दुष्कर्म के बारे में उसने अपने रिश्तेदार को भी बताया था। इस मामले की जांच महाराजपुरा पुलिस कर रही थी। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद अब इस मामले में अज्ञात आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज की है। एक युवक पर मृतका के स्वजनों ने संदेह जताया है। पुलिस उसकी घेराबंदी में लगी है। फरवरी में किशोरी ने आत्महत्या की थी, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की एफआइआर नौ माह बाद हुई है।