Gwalior Crime News: 80 साल की उम्र में मजदूरी कर रहा था, पड़ोसी की खिड़की लगाते समय छत से गिरा, मौत
80 साल की उम्र में मजदूरी कर रहे नाथू सिंह की गुरुवार को पड़ोसी की छत से गिरकर मौत हो गई।
By vikash.pandey
Edited By: vikash.pandey
Publish Date: Thu, 08 Jul 2021 02:06:53 PM (IST)
Updated Date: Thu, 08 Jul 2021 02:06:53 PM (IST)

Gwalior Crime News: जाेगेंद्र सेन, ग्वालियर नईदुनिया। 80 साल की उम्र में मजदूरी कर रहे नाथू सिंह की गुरुवार को पड़ोसी की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना बिरला नगर लाइन की है। मृतक पड़ोसी के घर की खिड़की लगाते समय पैर फिसलने के कारण छत से गिर गया था। अस्पताल की सूचना पर हजीरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
बिरला नगर निवासी वृद्ध नाथू सिंह पुत्र कमल प्रसाद राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार की सुबह पड़ोसी की खिड़की लगा रहे थे। अचानक पैर फिसलने के कारण वृद्ध छत से जमीन पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद लोग नाथू सिंह को इलाज के लिए नजदीक के बिरला हास्पिटल ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छत से गिरने से वृद्ध की मौत होने की सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वृद्ध के शव को अपनी निगरानी में ले लिया। पुलिस ने घरवालों की मौजूदगी की शव का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। हजीरा थाना पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कीः गोसपुरा में बुधवार की रात को बृजेश (26वर्ष) पुत्र हरभजन जाटव ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार की सुबह बृजेश के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। ग्वालियर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।