Gwalior Dharam Samaj News: ग्वालियर में बनेगा विशाल महाबली हनुमान मंदिर
श्रीराम जानकी मंदिर न्यास कराएगा निर्माण, मकर संक्रांति पर होगा भगवान का चरण पादुका पूजन
By vikash.pandey
Edited By: vikash.pandey
Publish Date: Fri, 08 Jan 2021 12:17:52 PM (IST)
Updated Date: Fri, 08 Jan 2021 12:17:52 PM (IST)

Gwalior Dharam Samaj News: ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर में विशाल महाबली हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना एवं श्रीराम जानकी मंदिर का निर्माण किया जाएगा। यह मंदिर ठाटीपुर मुख्य मार्ग स्थित श्रीराम जानकी राजमंदिर न्यास की भूमि पर होगा। यह बात गुरुवार को न्यास के सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए न्यास के अध्यक्ष अरविंद दूदावत ने कही। उन्होंने कहा कि शहर के मध्य नगरवासियों को सुंदर धार्मिक स्थान प्राप्त होगा। मंदिर निर्माण के लिए सभी का जनसहयोग लिया जाएगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रीराम जानकी एवं हनुमान जी की चरण पादुका का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। चरण पादुका पूजन 11:30 बजे से किया जाएगा। बैठक में हरिबावू अग्रवाल, केशव सिंघल, डा.सोम्यता जैन, दिलीप अग्रवाल, राजेश ऐरन, बलराम शर्मा, मनोज जैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
घरों के अवैध तार हटाए, बिजली चोरी केस भी दर्ज किएः बिजली कंपनी ने शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। नगर संभाग पूर्व में 133 घरों के अवैध तार हटाए। यहां पर पांच लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का प्रकरण भी दर्ज किया गया है। बीपीएल मल्टी, मरघट के सामने, गल्ला कोठार, गोपालपुरा, भीमनगर क्षेत्र में अभियान चलाकर बिजली चाेराें के खिलाफ कार्रवाई की गई है। राजू शर्मा, ग्यासीराम, मालती, माया, बलबीर के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया। नगर संभाग दक्षिण में चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया। बकाएदारों को कनेक्शन काटे। 186 घरों के तार हटाए गए। वैष्णो विहार, न्यू वकील कालोनी, न्यू पायगा, गुड़ा गुड़ी का नाका क्षेत्र में अभियान चलाया गया।