Gwalior Dharma Samaj News: लोधी समाज ने मनाई रानी अवंती बाई की 163वीं पुण्यतिथि
स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, बलिदानी रानी अवंती बाई की 163वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई।
By anil.tomar
Edited By: anil.tomar
Publish Date: Mon, 22 Mar 2021 02:30:00 PM (IST)
Updated Date: Mon, 22 Mar 2021 02:30:54 PM (IST)

- अवंती बाई बलिदान दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग
Gwalior Dharma Samaj News: ग्वालियर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, बलिदानी रानी अवंती बाई की 163वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अभिभाषक अतिसुंदर सिंह के नेतृत्व में लोधी समाज एवं शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा बलिदान दिवस मनाया गया। जिसके लिए समाज के कई लोग मल्लगढ़ा चौराहा स्थित अवंती बाई लोधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे व पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी लोगों ने रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस 20 मार्च को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग की। इस अवसर पर अतिसुंदर सिंह ने रानी अवंती बाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रानी अवंती बाई स्वाधीनता संग्राम में शहीद होने वाली पहली महिला वीरांगना थीं। 1857 की क्रांति में रामगढ़ की महारानी अवंती बाई रेवांचल के मुक्त आंदोलन की सूत्रधार थीं। अवंती बाई ने अंग्रेजो से ऐतिहासिक युद्ध किया, जो भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है। पुण्यतिथि कार्यक्रम में रवि लोधी, भीकम सिंह गुर्जर, भीम यादव, सोमराम सिंह नरवरिया, स्वीटी लोधी, लोधी समाज के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह लोधी, वासुदेव कमरिया, अशोक यादव, चंद्रेश लोधी, शिवशंकर शर्मा, रोहित राजे, अवनीश लोधी, सुमेर लोधी, हरेंद्र लोधी, सत्यभान नरवरिया, देवेंद्र, बंटी, कुंअर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।