• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

दो बेटियों के जन्म और दहेज की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी, पति समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज

ग्वालियर में लगातार दो बेटियां पैदा होने पर ताने देने और 25 लाख और क्रेटा कार की मांग से प्रताड़ित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति ...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 09:48:06 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 09:56:49 AM (IST)
दो बेटियों के जन्म और दहेज की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी, पति समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज
ग्वालियर से दहेज और महिला उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ग्वालियर में लगातार दो बेटियों को जन्म पर ससुराल वालों ने दहेज की डिमांड की
  2. इससे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली, जिसपर मायके के लोग नाराज
  3. आरोपियों में मृतका के पति, ससुर, सास और अन्य परिजन शामिल हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर. ग्वालियर में लगातार दो बेटियों को जन्म देने पर ससुराल वालों ने एक महिला से दहेज की मांग की। उन्होंने मारपीट और 25 लाख रुपए/क्रेटा कार मांगा, जिससे तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कुंअरपुर गांव की है। पुलिस ने मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

दो बेटियों के जन्म के बाद शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर

मुरैना (जौरा) निवासी मेहताब सिंह सिकरवार ने अपनी बेटी ज्योति की शादी महाराजपुरा के कुंअरपुर निवासी शुभम सिंह राजावत से की थी। शादी के कुछ समय बाद ज्योति ने पहली बेटी को जन्म दिया और डेढ़ साल बाद दूसरी बेटी का जन्म हुआ। बेटा न होने पर पति और ससुराल वाले ज्योति को दिन-रात ताने देने लगे। आरोप है कि उसके साथ घर में मारपीट की जाती थी और कई बार खाना तक नहीं दिया जाता था।


क्रेटा कार और 25 लाख रुपए की मांग

मायके पक्ष के बयान के मुताबिक- बेटियों के जन्म के बाद ससुराल वालों का लालच और बढ़ गया। वे ज्योति से दहेज में क्रेटा कार या 25 लाख नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे कई बार घर से बाहर निकाल दिया गया। पति शराब के नशे में उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता था। इस प्रताड़ना से तंग आकर ज्योति ने 9 जुलाई को अपने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी।

पति समेत 8 लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

घटना के बाद महाराजपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मायके पक्ष के बयान दर्ज होने के बाद प्रताड़ना और दहेज की खौफनाक कहानी सामने आई। इसके आधार पर पुलिस ने पति शुभम सिंह राजावत, ससुर चंद्रभान राजावत, सास सरकली राजावत, सौरभ राजावत, रोहित राजावत, दीपक राजावत, सलोनी राजावत और शिवानी राजावत के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना की धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।