• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior Excise Department News: अवैध शराब का संगठित कारोबार, शराब माफिया बेकाबू

ग्वालियर में आबकारी विभाग का खौफ अब खत्म हो गया है। अवैध शराब को लेकर संगठित ढंग से कारोबार शराब माफिया ने शुरू कर दिया है। हालात यह है कि किरानों की ...और पढ़ें

By Varun SharmaEdited By: anil tomar
Publish Date: Thu, 30 May 2024 10:46:13 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 May 2024 10:46:13 AM (IST)
Gwalior Excise Department News: अवैध शराब का संगठित कारोबार, शराब माफिया बेकाबू

HighLights

  1. जिले में मतदान के बाद बढ़ गया अवैध शराब का कारोबार
  2. छोटे-छोटे रेस्टोरेंट से लेकर ढाबों पर बिक रही

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर में आबकारी विभाग का खौफ अब खत्म हो गया है। अवैध शराब को लेकर संगठित ढंग से कारोबार शराब माफिया ने शुरू कर दिया है। हालात यह है कि किरानों की दुकान हो या हाइवे पर अवैध शराब परोसने के मामले, हर जगह बुरे हाल हैं। शहर के छोटे-छोटे रेस्टोरेंट से लेकर ढाबों पर खुलेआम शराब का सेवन हो रहा है लेकिन बड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है। हकीकत में इसके पीछे पुलिस व आबकारी की सांठगांठ होती है, तभी अवैध शराब पर प्रतिबंध होने के बाद भी खुलेआम परोसी जा रही है। ग्रामीण इलाकों में आबकारी की टीम कंजरों के ठिकानों पर दबिश देती है और अंग्रेजी शराब को लेकर सुनियोजित ढंग से काला कारोबार किया जा रहा है।

हाल में आबकारी की टीम ने भितरवार में किराना की दुकान से साठ हजार रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है, इससे यह साफ है कि बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार हो रहा है, यह तो एक ठिकाना पकड़ में आया है। इसके अलावा शहर व ग्रामीण के हाइवे से सटे ढाबे हो या दुकानें अवैध शराब बेचने की शिकायतें आम हैं। आबकारी की टीम अपने स्तर पर रूटीन चेकिंग नहीं करती है वरना यह पकड़ में आ जाए। इधर-उधर दबिश दी जाती है जिससे यह बताया जा सके कि आबकारी की टीम अलर्ट है।


दुकानों पर निर्धारित समय के बाद भी बिक्री, सब चुप

शराब की कंपोजिट दुकानों पर निर्धारित समय रात साढ़े 11 बजे के बाद भी बिक्री खुलेआम होती है, कई दुकानों के वीडियो बहुप्रसारित हो चुके हैं। निर्धारित समय के बाद चुपके से अधिक दामों में शराब की बिक्री की जाती है, दुकानों को निर्धारित समय पर बंद कराने के लिए पुलिस के साथ साथ अब आबकारी के अधिकारियों ने भी पेट्रोलिंग बंद सी कर दी है। देर रात शराब की दुकानों पर शराबियों के झुंड साफ देखे जा सकते हैं।

अवैध शराब की सूचनाओं पर लगातार कार्रवाई की जाती है, रात में निर्धारित समय से ज्यादा शराब दुकानें खुलने की जहां शिकायतें हैं, हम दिखवाएंगे। कई जगह बंद करते करते थोड़ा समय हो जाता है, अवैध शराब परोसने वालों पर हम कार्रवाई कर रहे हैं।

-सुनील भटट, कंट्रोलर, आबकारी विभाग, ग्वालियर