नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते शनिवार को नगर संभाग उत्तर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न फीडरों पर अलग-अलग समय में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। सुबह 10 से शाम 4:30 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। इससे कांच मिल, आनंद नगर, मोतीझील, शीतला माता मंदिर और हथियापौर सहित आसपास की कालोनियां प्रभावित रहेंगी।
बिजली कंपनी के अनुसार कांच मिल सब स्टेशन से जुड़े तिकोनिया फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे रेशम मिल, प्रगति नगर, मोतीलाल रोड, कांच मिल और आनंद नगर क्षेत्र प्रभावित होंगे। वहीं शीतला माता, औद्योगिक क्षेत्र कांच मिल और कांच मिल फीडर पर दोपहर 12 से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
मोतीझील फीडर पर दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे तक बिजली रहेगी बंद
इससे पुरानी रेशम मिल, आनंद नगर, कांच मिल, शीतला माता मंदिर, साकेत नगर, सी ब्लाक, गणपति विहार, मोतीलाल मिल रोड, औद्योगिक क्षेत्र, पंजाब सिंह तोमर वाली गली और कुटी मंदिर के पास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। इसी तरह मोतीझील फीडर पर दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे मोतीझील, चंबल कॉलोनी, शिवनगर, शिवशक्ति नगर, मूर्तिकार पहाड़ी, आनंद नगर सी ब्लाक, शुक्ला प्लांट और रजमन नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसके अलावा आनंद नगर दो बी ब्लाक और हथियापौर फीडर पर दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे आनंद नगर ए ब्लाक, बी ब्लाक, आनंद नगर चौराहा, कल्ला बाबा की दरगाह, दादा बाड़ी, मेवाती मोहल्ला, हथियापौर और गोविंदपुरा क्षेत्र प्रभावित होंगे।