• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर: शंकरपुर नहीं सागरताल में ही होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, नगर निगम बनाएगा 18 फीट गहरा अस्थायी कुंड

प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए क्रेन आदि की व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा की जाएगी, जबकि छोटी प्रतिमाओं के लिए अलग से छोटा कुंड तैयार किया जाएगा।

By Priyank SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 10:34:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 10:35:25 PM (IST)
ग्वालियर: शंकरपुर नहीं सागरताल में ही होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, नगर निगम बनाएगा 18 फीट गहरा अस्थायी कुंड
गणेश स्थापना के लिए प्रतिमा लेकर जाते लोग। नईदुनिया

HighLights

  1. पिछले साल की तरह रहेंगी व्यवस्थाएं
  2. क्रेन और पानी के लिए पंप-टैंकर भी रहेंगे तैनात
  3. शहर के चौराहों से छोटी प्रतिमाएं एकत्र करेंगे निगमकर्मी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था इस साल शंकरपुर में हाईड्रोलिक प्लेटफार्म से नहीं, बल्कि विगत वर्षों की तरह से सागरताल पर अस्थायी कुंड बनाकर की जाएगी। यहां गड्ढा खोदकर 18 फीट गहरा कुंड तैयार किया जाएगा, जिसमें बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था रहेगी।

प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए क्रेन आदि की व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा की जाएगी, जबकि छोटी प्रतिमाओं के लिए अलग से छोटा कुंड तैयार किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर पंडाल लगाए जाएंगे। 21 सितंबर की सुबह से ही नगर निगम के कर्मचारी घरों में स्थापित छोटी प्रतिमाओं को इकट्ठा करेंगे और इन्हें सुरक्षित तरीके से सागरताल स्थित कुंड तक पहुंचाएंगे। वहां नगर निगम द्वारा विधि-विधान से विसर्जन कराया जाएगा। प्रतिमाओं को एकत्र करने के बाद मदाखलत के वाहनों से उन्हें सुरक्षित रूप से विसर्जन स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था रहेगी।


सागरताल स्थित अस्थायी कुंड का उपयोग लश्कर क्षेत्र के कोतवाली, माधौगंज, जनकगंज, इंदरगंज के अलावा पड़ाव, ग्वालियर, बहोड़ापुर और हजीरा थाना क्षेत्र के पंडालों में स्थापित बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए किया जा सकेगा। अस्थायी कुंड में प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध रहे, इसके लिए पंप से पानी भरा जाएगा। जरूरत के अनुसार टैंकरों से भी पानी पहुंचाया जाएगा।

विसर्जन से पहले सागरताल तक की सड़क पर भरेंगे गड्ढे

वर्तमान में सागरताल तक जाने वाली रोड गड्ढों से भरी हुई है। गणेश प्रतिमाओं को लेकर जाने वाले वाहनों के रास्ते में गड्ढे बाधा न बनें, इसके लिए विसर्जन से पहले संबंधित सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। नगर निगम द्वारा ऐसे मार्गों को चिह्नित कर पैच रिपेयरिंग का काम कराया जाएगा, ताकि प्रतिमाओं को लेकर निकलने वाले वाहनों और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। खासतौर पर सागरताल तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों को विसर्जन से पहले दुरुस्त करने की तैयारी है।

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए सागरताल के पास ही पिछले वर्ष की तरह अस्थायी कुंड बनाया जाएगा। वहां विधि-विधान से विसर्जन की व्यवस्थाएं नगर निगम की ओर से की जाएंगी। -प्रदीप तोमर, अपर आयुक्त