ग्वालियर में गैंगवार की नई कहानी, विवेक की हत्या के बाद मोनू होका था लाला अग्रवाल के निशाने पर; ये है पूरा मामला
ग्वालियर में विवेक मीणा हत्याकांड के आरोपितों से पूछताछ में मोनू होका की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। 40 लाख रुपये के विवाद में दुश्मनी थी।
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 01:39:40 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 01:39:40 PM (IST)
ग्वालियर में गैंगवार की नई कहानी। (फाइल फोटो)HighLights
- लाला अग्रवाल और राहुल यादव से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही।
- सौरभ यादव फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।
- आरोपितों ने मोनू होका की हत्या की योजना बनाई थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बहोड़ापुर के आनंद नगर चौपाटी में विवेक मीणा की सिर में गोली मारकर हत्या करने वाले गुंडे लाला अग्रवाल और राहुल यादव से पूछताछ चल रही है। जबकि सौरभ यादव अभी अस्पताल में भर्ती है। लाला अग्रवाल इनका सरगना है। यह तीनों गुंडे राहुल दूधिया गैंग से जुड़े हैं।
मोनू होका की हत्या की थी तैयारी
लाला अग्रवाल ने पूछताछ में खुलासा किया है कि अगर पकड़े नहीं जाते तो मोनू होका को गाेली मारते। उसकी हत्या करने की तैयारी कर ली थी। इससे पहले ही दोनों साथी पकड़ गए। इसलिए वह हाजिर हो गया। पुलिस इस गैंग के पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
40 लाख रुपये के लेनदेन पर होका से विवाद
- मोनू होका शातिर अपराधी है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह और लाला अग्रवाल एक ही गैंग से जुड़े हैं। इन लोगों ने साथ मिलकर पुरानी छावनी में डॉक्टर के मकान पर कब्जा कर लिया था। जमीन के विवाद में 40 लाख रुपये मिले थे। यह पूरा पैसा मोनू होका ने रख लिया।
- इसी को लेकर मोनू और लाला अग्रवाल में विवाद हो गया। दोनों एक दूसरे की जान के दुश्मन हो गए। लाला अग्रवाल राहुल और सौरभ से इनकी हत्या करने की योजना बना रहा था। उसकी गैंग में कुछ और नाबालिग शामिल हैं।