
Gwalior Geological Museum: ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। महाराज बाड़ा स्थित विक्टोरिया मार्केट में बन रहे जियोलॉजिकल म्यूजियम का काम शुरू हो गया है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा विक्टोरिया मार्केट में गैलरियां बनाना शुरू कर दिया गया है। करीब चार माह के अंदर यह म्यूजियम बनकर तैयार हो जाएगा। ग्वालियर में देश का सातवां जियोलॉजिकल म्यूजियम बन कर तैयार हो रहा है। इस म्यूजियम के बन जाने के बाद महाराज बाड़ा पर्यटकों के लिए और भी आकर्षण का केंद्र बन जाएगा। विक्टोरिया मार्केट आग में जलकर नष्ट हो गई थी। इसके बाद इस मार्केट को नगर निगम व स्मार्ट सिटी ने फिर से पुराने स्वरूप में खड़ा किया है। इस विक्टोरिया मार्केट को अब जियोलॉजिकल म्यूजियम के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस म्यूजियम में पांच प्रकार की गैलरियां बनेंगी।
यह रहेगी खासियतः
-35 करोड़ की लागत से बनेगा म्यूजियम
-केंद्र सरकार के संस्कृति विभाग ने तैयार की है डीपीआर
-जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया करा रहा है निर्माण
-क्रियेटिव म्यूजियम डिजाइनर है कंसलटेंसी फर्म
पांच गैलरियों में यह दिखाया जाएगाः
-भूगर्भ एवं पृथ्वी की उत्पत्ति की वैज्ञानिक जानकारी
-ज्वालामुखी, भूकंप व सौर मंडल के विभिन्न ग्रहों की जानकारी
-पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति, भूगर्भीय वैज्ञानिक समय़नि पृथ्वी की आयु, जीवन की उत्पत्ति, प्राणियों के विकास की जानकारी
-चट्टानों एवं खनिजों की प्रदर्शनी, भौगोलिक रूप से पाए जाने वाले खनिजों की जानकारी
-मानव जीवन का ब्यौरा
-बड़े-बड़े बांधों एवं बिजली की जानकारी
वर्जन-
विक्टोरिया मार्केट में जियोलॉजिकल म्यूजियम का कार्य शुरू हो गया है। यहां पर अभी गैलरियों का निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही कार्य पूर्ण होगा, इसके बाद इसमें सभी वस्तुओं को सजाया जाएगा।
पवन शर्मा, प्रोजेक्ट इंजीनियर नगर निगम