Gwalior Health Tips: अजय उपाध्याय, ग्वालियर नईदुनिया। वर्षा के मौसम में कान में सीटी बजने की शिकायतें अक्सर देखने में मिलती है। यह समस्या टिनिटस कहलाती है। कई बार ये समस्या खुद ब खुद ठीक हो जाती है तो कई बार आवाज इतनी तेजी से आने लगती है कि व्यक्ति को डाक्टर के पास जाना पड़ता है। अगर यह समस्या मामूली है तो कुछ घरेलू उपाय इस समस्या को दूर करने में बेहद उपयोगी हैं।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कान से आने वाली आवाज को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय बेहद काम आ सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति के कानों से बार-बार आवाज आ रही है या उसे सीटी जैसा महसूस हो रहा है तो वह धनिया की चाय से इस समस्याओं को दूर कर सकता है। बता दें कि धनिया की चाय से कान से आवाज को कंट्रोल किया जा सकता है। ध्यान दें कि चाय में आपको साबूत धनिया का इस्तेमाल करना हाेता है। जब भी किसी व्यक्ति को बार-बार सीटी जैसी आवाज आए तो वह अपने बैकग्राउंड में म्यूजिक को चला सकता है। इससे उसका ध्यान कानों से आने वाली आवाज से हट जाएगा और बैकग्राउंड पर चल रहे म्यूजिक पर चला जाएगा। ऐसा करने से भी कानों से आने वाली आवाज बंद हो सकती है। हालांकि व्यक्ति को ज्यादा तेज म्यूजिक का इस्तेमाल नहीं करना है।
रोजाना एक्सरसाइज करने से भी कानों से आने वाली इस आवाज को दूर किया जा सकता है। हालांकि एक्ससाइज कौन सी करना है, इसके लिए व्यक्ति को किसी एक्सपर्ट की सलाह लेनी है। बता दें कि नियमित रूप से एक्ससाइज करने से न केवल दिमाग की कार्य क्षमता मजबूत होती है बल्कि आपकी रक्त वाहिकाएं भी तंदुरुस्त बनती है। तुलसी का उपयोग कान से आने वाली आवाज को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में व्यक्ति तुलसी की चाय के सेवन से कान की समस्या को दूर कर सकता है।
इसके अलावा तुलसी और शहद के सेवन से भी कान की समस्या दूर होती है। चाहें तो नियमित रूप से तुलसी की कुछ पत्तियों को अच्छे से धोकर सुबह के समय चबा सकता है। अदरक के अंदर कई एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं, जो न केवल शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी हैं, बल्कि कान की कई समस्याओं को दूर करने में भी सहायक हैं। ऐसे में व्यक्ति अदरक की चाय का सेवन करने से कान से आने वाली आवाज को दूर कर सकता है। इसके अलावा व्यक्ति शहद और अदरक के रस का सेवन करने से भी सीटी की समस्या से निजात पा सकता है। सेव के सिरके के इस्तेमाल से भी कान में शोर टिनिटस की समस्या को दूर किया जा सकता है। बता दें कि सेव के सिरके के अंदर भरपूर मात्रा में दर्द निवारक और एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो न केवल कान की समस्या को दूर करने में उपयोगी है, बल्कि कान से आने वाली आवाज से भी राहत पहुंचा सकते हैं।