• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर की हिमांशी शर्मा बनीं मिस इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन, टीचर से मॉडल बनने सपना जानें कैसे किया साकार

ग्वालियर की हिमांशी शर्मा ने पुणे में आयोजित मिस इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन प्रतियोगिता जीतकर राष्ट्रीय खिताब हासिल किया। उन्होंने संघर्ष, मेहनत और परि...और पढ़ें

By Jogendra SenEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 09:26:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 09:50:13 PM (IST)
ग्वालियर की हिमांशी शर्मा बनीं मिस इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन, टीचर से मॉडल बनने सपना जानें कैसे किया साकार
ग्वालियर की हिमांशी शर्मा बनीं मिस इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन। (नईदुनिया)

HighLights

  1. ग्वालियर की हिमांशी ने राष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीता।
  2. फैमिना मिस इंडिया की असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ीं।
  3. टीचिंग कर मॉडलिंग करियर के लिए आर्थिक तैयारी की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मॉडल हिमांशी शर्मा ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिस इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन का खिताब जीता है। अपनी इस उपलब्धि पर हिमांशी ने कहा कि 2017 में जब मानसी छिल्लर मिस वर्ल्ड बनीं, तभी मैंने ठान लिया था कि मॉडलिंग फील्ड में मैं भी कुछ करके दिखाऊंगी। माता-पिता के सहयोग से मैं यह खिताब जीत पाई।

नया बाजार निवासी हिमांशी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर उस लड़की की है जो बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखती है। हिमांशी ने बताया कि मॉडलिंग फील्ड में सफल होने के लिए आर्थिक रूप से मजबूत होना जरूरी है, इसलिए पहले मैंने केआरजी कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद एक प्राइवेट स्कूल में टीचिंग की। कुछ पैसे हाथ में आए तो मॉडल बनने की तैयारी शुरू की।


फैमिना मिस इंडिया से लिया सबक

हिमांशी ने बताया कि देश की सबसे प्रतिष्ठत सौंदर्य प्रतियोगिता फैमिना मिस इंडिया में असफलता के बावजूद निरन्तर आनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होती रही। दो अगस्त को मिस इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन प्रतियोगिता में शामिल हुई। चार दिवसीय प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में विजेता का ताज मेरे सिर पर सजा।

जीवाजी क्लब में हुआ सम्मान

र जीवाजी क्लब एवं श्रीजी इवेंट्स की टीम ने हिमांशी शर्मा का स्मृति चिन्ह एवं बुके देकर सम्मान किया। इस मौके पर जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव संजय वर्मा, संयुक्त सचिव केतन करन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय नीखरा एवं श्रीनितिन कुमार अग्रवाल, ट्विंकल सेन एवं हिमांशी के माता पिता प्रभा-वीरेंद्र शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- उज्जैन की निकिता मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, प्रतियोगिता 9 अगस्त से