Gwalior ITM News: दुश्मन के क्षेत्र पर नजर रखेगा रोवर
दुश्मन या दुश्मन क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने में कई बार सेना के जवानों की जान खतरे में पड़ जाती है।
By anil.tomar
Edited By: anil.tomar
Publish Date: Sat, 04 Sep 2021 03:45:00 PM (IST)
Updated Date: Sat, 04 Sep 2021 03:45:28 PM (IST)

Gwalior ITM News: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। दुश्मन या दुश्मन क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने में कई बार सेना के जवानों की जान खतरे में पड़ जाती है। सैन्य आपरेशन पर निगरानी के साथ जवानों की सुरक्षा के लिए आइटीएम यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने विशेष रोवर तैयार किया है। यह किसी भी सैनिक या अधिकारी को नुकसान पहुचाए बिना निगरानी में मदद करेगा। विद्यार्थियों ने प्रमुख परियोजना के अंतर्गत इस प्रोजेक्ट रोवर पर कार्य किया है। इसके अंतर्गत रिमोट कंट्रोल बेस्ड रोबोट तैयार किया है। जिसका उद्देश्य डिफेंस सेक्टर और फारेस्ट रेंजर्स सेक्टर में रिमोट कंट्रोल निगरानी करना है। इस रोवर को डिपार्टमेंट की आटोटेक्निक टीम में शामिल हैप्पी वर्मा, सौरभ सिंह, आदित्य नारायण, पंकज शर्मा और सार्थक राज ने तैयार किया है। रोवर असिस्टेंट प्रोफेसर जय कुमार शर्मा के मागदर्शन एवं एचओडी डा. मुकेश कुमार पांडे, डीन डा. रंजीत सिंह तोमर के पर्यवेक्षण में बनाया गया है।
चार राशन दुकानों की सिक्योरिटी राजसात
अगस्त माह में चार राशन दुकान संचालकों की सिक्योरिटी राशि कम राशन वितरण करने पर राजसात की गई है। संचालकों के पांच-पांच हजार राजसात किए गए हैं। बांके बिहारी प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडारण, जलालपुर, मुक्ता महिला प्राथमिक उपभोक्ता और खेरिया पदमपुर दुकान के संचालकों पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं सिरसा, मेहंगाव भितरवार और मुख्त्यारपुर के दुकान संचालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।