• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में जेसी मिल्स के 7,839 पूर्व कर्मचारियों के नए दावे हाईकोर्ट ने खारिज किए, 4% ब्याज देने के निर्देश मिले

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ ने जेसी मिल्स के 7,839 पूर्व कर्मचारियों के नए दावों को खारिज करते हुए बकाया राशि पर 4% सालाना ब्याज देने का आदेश ...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 07:45:42 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 07:45:42 AM (IST)
ग्वालियर में जेसी मिल्स के 7,839 पूर्व कर्मचारियों के नए दावे हाईकोर्ट ने खारिज किए, 4% ब्याज देने के निर्देश मिले
ग्वालियर स्थित जेसी मिल्स परिसर और 29 साल पुराने लिक्विडेशन मामले में पूर्व कर्मचारियों के ब्याज भुगतान पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जेसी मिल्स के 29 साल पुराने लिक्विडेशन मामले में मजदूरों के हक में फैसला सुनाया गया
  2. कोर्ट ने कंपनी बंद होने की तारीख से लेकर 4 मई 1998 तक की बकाया राशि देने के निर्देश दिए
  3. कोर्ट ने कहा कि 2009 की त्रिवेदी समिति दावों का निपटारा कर चुका है, अब कुछ मामलों की जांच होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने करीब 29 सालों से पेंडिंग चल रहे 'जेसी मिल्स लिमिटेड' के परिसमापन (लिक्विडेशन) मामले में एक अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस आशीष श्रोती की एकलपीठ ने मजदूर कांग्रेस की तरफ से दाखिल तीन अंतरिम आवेदनों का निपटारा करते हुए साफ कर दिया कि 7,839 पूर्व कर्मचारियों के जिन दावों का निपटारा पहले ही किया जा चुका है, उन्हें अब दोबारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हालांकि, राहत की बात यह है कि अदालत ने कर्मचारियों को कंपनी बंद होने की तारीख से लेकर 4 मई 1998 (कंपनी के लिक्विडेशन ऑर्डर की तारीख) तक की बकाया राशि पर 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का बड़ा निर्देश दिया है।


त्रिवेदी समिति की रिपोर्ट और पुराना भुगतान

अदालत ने सुनवाई के दौरान याद दिलाया कि साल 2009 में डिस्ट्रिक्ट रिटायर्ड जज एस.एस. त्रिवेदी की अध्यक्षता वाली समिति ने 7,839 पूर्व कर्मचारियों के दावों की बारीकी से जांच की थी। तब समिति ने 102.36 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भुगतान योग्य मानी थी।

हाईकोर्ट ने 15 अप्रैल 2009 को इस रिपोर्ट को हरी झंडी दे दी थी और उसी आधार पर कर्मचारियों को समय-समय पर उनके हक का पैसा भी दिया गया।

बगले समिति का दायरा केवल छूटे हुए दावों तक

मामले में मोड़ तब आया जब बाद में कुछ ऐसे कर्मचारियों और लेनदारों के नाम सामने आए, जिनके दावों का परीक्षण 2009 में नहीं हो पाया था। इन छूटे हुए मामलों के निपटारे के लिए साल 2024 में 'वी. बगले एंड कंपनी' की समिति बनाई गई।

अदालत ने स्पष्ट किया कि बगले समिति का काम केवल और केवल उन छूटे हुए कर्मचारियों व अन्य लेनदारों के दावों का सत्यापन करना था, जिनका पहले हिसाब नहीं हुआ था।

मजदूर कांग्रेस की दलील को कोर्ट ने बताया गलत

मजदूर कांग्रेस ने याचिका में दावा किया था कि त्रिवेदी समिति ने नोटिस पे, बोनस, लीव एनकैशमेंट, एलटीए, पीएफ और अन्य मदों पर सही से विचार नहीं किया था। इसके तहत करीब 188.88 करोड़ रुपए के अतिरिक्त दावे बगले समिति के सामने नहीं रखे गए।

हाईकोर्ट ने मजदूर कांग्रेस की इस दलील को तथ्यात्मक रूप से गलत करार दिया। अदालत ने साफ शब्दों में कहा कि त्रिवेदी समिति पहले ही इन सभी दावों पर गहराई से विचार कर चुकी थी और नोटिस पे, बोनस, लीव पे तथा यात्रा भत्ते जैसे दावों को ठोस कारणों के साथ खारिज कर चुकी थी। इसलिए एक ही मामले को बार-बार नए सिरे से नहीं खोला जा सकता।