यूनिवर्सिटी खोलने के नाम पर 46.70 लाख का फर्जीवाड़ा, ग्वालियर के आरोपी पर UP के बागपत में FIR दर्ज
शिकायत में डॉ. आर्य ने बताया है कि 20 जुलाई 2023 को विरेंद्र सिंह बिष्ट से उनकी मुलाकात देहरादून में हुई थी। उसने स्वयं को उत्तराखंड सरकार में एक कैबि...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 07:44:15 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 07:45:01 PM (IST)
HighLights
- कैबिनेट मंत्री का करीबी बताकर दिया झांसा
- दो साल में किश्तों में हड़पे लाखों रुपये
- रुपये मांगने पर दी झूठे केस में फंसाने की धमकी
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर/ बागपत। उत्तराखंड के बागपत जिले की बड़ौत कोतवाली में ग्वालियर निवासी आरोपी प्रदीप असवाल समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई। इस संबंध में चौधरी धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष एवं चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. संजीव आर्य ने शिकायत की है। आरोप है कि दोनों ने देहरादून में विश्वविद्यालय खोलने की बात कहते हुए उनसे 46.70 लाख रुपये हड़प लिए। बड़ौत कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आरोपी ने वह स्वयं को कैबिनेट मंत्री का नजदीकी बताया
शिकायत में डॉ. आर्य ने बताया है कि 20 जुलाई 2023 को विरेंद्र सिंह बिष्ट से उनकी मुलाकात देहरादून में हुई थी। उसने स्वयं को उत्तराखंड सरकार में एक कैबिनेट मंत्री का नजदीकी बताते हुए उन्हें यह कहकर विश्वास में लिया कि उत्तराखंड में शिक्षा का अभाव है, इसलिए यहां विश्वविद्यालय खोला जा सकता है।
इसके बाद विरेंद्र सिंह ने उनकी मुलाकात प्रदीप असवाल से कराई। दोनों ने उन्हें बताया कि गंगोत्री विश्वविद्यालय उत्तराखंड का प्रस्ताव शासन में लंबित है और इसका भवन भी तैयार है। उन्होंने इसी में साझीदार होने की बात कही। वह विश्वास में आकर सहमत हो गए।
दोनों आरोपियों ने दो साल के अंतराल में उनसे अलग-अलग किश्तों में लगभग 46.70 लाख रुपये आनलाइन ले लिए। उन्हें फर्जी रूप से एजुकेशन सोसाइटी का पदाधिकारी भी बना दिया। आरोपी प्रदीप असवाल उनके इंस्टीट्यूट पर आया और उनके रुपये वापस देने से इन्कार करते हुए धमकी दी कि यदि इस बारे में शिकायत की तो वह उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसा देगा।
अदालत के आदेश पर डॉ. संजीव ने विरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी बांजरवाला, सहारनपुर रोड देहरादून और प्रदीप असवाल निवासी सचिन तेंदुलकर मार्ग, सिटी सेंटर, ग्वालियर पर एफआईआर दर्ज की गई है। - दीक्षित कुमार त्यागी, कोतवाली प्रभारी, बड़ौत