• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में गे डेटिंग ऐप से ठगी, युवक से दोस्ती कर होटल में दी 'नकली क्राइम ब्रांच' की रेड, न्यूड वीडियो बनाकर लूटे 1.38 लाख

ग्राइंडर ऐप पर दोस्ती के बाद युवक को होटल बुलाकर नकली क्राइम ब्रांच बने आरोपियों ने बंधक बनाया, अश्लील वीडियो से धमकाया और 1.38 लाख रुपये वसूले; दो आर...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 08:29:45 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 08:29:45 AM (IST)
ग्वालियर में गे डेटिंग ऐप से ठगी, युवक से दोस्ती कर होटल में दी 'नकली क्राइम ब्रांच' की रेड, न्यूड वीडियो बनाकर लूटे 1.38 लाख
ग्वालियर में गे डेटिंग ऐप से ठगी। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. आरोपी Grindr ऐप पर राहुल बनकर युवक से दोस्ती की।
  2. होटल में साथियों ने उसे नकली क्राइम ब्रांच बताकर धमकाया।
  3. आरोपियों ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दोस्ती के जाल में फंसाकर ग्वालियर एक युवक से ठगी हो गई। समलैंगिक डेटिंग ऐप के जाल में एक युवक को फंसाया गया। उससे एक युवक ने दोस्ती की और सिटी सेंटर स्थित होटल गोल्डन लीफ में मिलने के लिए बुलाया। युवक को नहीं पता था, यह बड़ा षड़यंत्र है। कमरे में उसके कपड़े उतारे और तभी दोस्ती करने वाले युवक के साथी आ गए, जो खुद को क्राइम ब्रांच बताने लगे।

इन लोगों ने युवक को न्यूड कर मोबाइल में वीडियो रिकार्ड किया, उसे बंधक बनाकर रखा और तब तक नहीं छोड़ा, जब तक उससे 1.38 लाख रुपये नहीं लूट लिए। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने दो आरोपित हरिभान गुर्जर और सोनू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है।


घिनौनी हरकत कर लूटपाट करने वाले इन दोनों अपराधियों के दो साथियों की तलाश जारी है। यह इन्हीं के रिश्तेदार हैं। ग्वालियर पुलिस की असली क्राइम ब्रांच को जब नकली क्राइम ब्रांच के इस कांड की खबर लगी तो इस मामले का राजफाश छह घंटे में ही कर दिया।

क्या था पूरा मामला?

  • फरियादी (बदला हुआ नाम नीतेश) निवासी माधौगंज ने पुलिस को बताया कि 8 अक्टूबर 2026 को ग्राइंडर डेटिंग ऐप के जरिए राहुल नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। यह समलैंगिक डेटिंग एप है। राहुल ने उसे सिटी सेंटर स्थित होटल गोल्डन लीफ में मिलने बुलाया था।

  • जैसे ही युवक होटल पहुंचा, वहां राहुल और उसके चार साथियों ने असली पुलिस अधिकारियों की तरह धौंस जमाते हुए उसे एक झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। आरोपितों ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।
  • कार में डालकर दोस्त की सहेली के घर ले गए

    • आरोपित का वीडियो बनाकर इन लोगों ने धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर देंगे। इतना ही नहीं गलत काम करने के चक्कर में क्राइम ब्रांच में केस दर्ज कर देंगे। सीधे पांच लाख रुपये की मांग की। 8 हजार रुपये नकद लिए।
    • उसके फोन-पे से 10-10 हजार रुपये तीन बार में ट्रांसफर करवाए। उसका एसबीआइ एटीएम कार्ड लिया, जिससे 30 हजार रुपये निकाले। इसका पासवर्ड पीट-पीटकर जबरन पूछा। इसके बाद 70 हजार और मांगे। यह रुपये पीड़ित युवक ने अपनी दोस्त को फोन कर मांगे। उसकी दोस्त ने बहन के सिरोल स्थित घर से यह रुपये दिलाए। यह रुपये लेने के लिए आरोपित क्रेटा कार से उसे लेकर सिरोल तक पहुंचे। रास्तेभर पीटते हुए गए। इस तरह 1.38 लाख रुपये वसूलकर छोड़ा।

    एक बना राहुल, दूसरा क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी

    हरिभान उर्फ करुआ गुर्जर (निवासी ग्राम पिपरई हेतमपुर, थाना सरायछोला, मुरैना) - यही ऐप पर ''''राहुल'''' बनकर बात करता था।

    सोनू गुर्जर (निवासी ग्राम पिपरई, थाना सरायछोला, मुरैना)।

    दोस्त से मांगी क्रेटा कार, इसी से की वारदात:

    इन आरोपितों ने अपने दोस्त से क्रेटा कार मांगी। क्रेटा कार देने वाला निगम में कर्मचारी है। उसने अपने बहनोई की कार मांगने पर दे दी। उसे नहीं पता था कि यह लोग यह वारदात करने जा रहे हैं। उसकी कार से ही अगवा कर ले गए।

    डेटिंग एप खतरनाक....इनसे रहें सावधान:

    तमाम डेटिंग एप हैं, इनसे दोस्ती, प्रेम भारी पड़ सकता है। इसमें ग्राइंडर, टिंडर, किस्स, एक्स, फ्रेंड्स्सस सहित अन्य एप हैं। कई लोग इसके झांसे में आकर ठगे जा चुके हैं।

    आशंका- पहले भी की वारदात

    जिस तरह से इन बदमाशों द्वारा लूटपाट की यह कहानी सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि पहले भी इस तरह की घटनाएं की हैं। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। इनके मोबाइल जब्त किए हैं।

    फरार आरोपियों को जल्द ही करेंगे गिरफ्तार

    डेटिंग एप से युवक से दोस्ती के बाद उसका आपत्तिजनक वीउियो बनाया गया। क्राइम ब्रांच बनकर उससे रुपये मांगे गए। दो आरोपित पकड़े गए हैं। बाकी आरोपितों को भी जल्द ही पकड़ लेंगे। धर्मवीर सिंह, एसएसपी

    यह भी पढ़ें- ग्वालियर में सोमवार को 4 घंटे बिजली कटौती, दोपहर 2 बजे तक रहेगी बत्ती गुल, सदर बाजार समेत कई इलाके होंगे प्रभावित