• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior Mela 2023: ग्वालियर व्यापार मेला में 50 प्रतिशत आरटीओ टैक्स छूट मिली

Gwalior Mela 2023: देश के प्रतिष्ठित मेला में शुमार ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला में सबसे बड़ा आकर्षण 50 फीसद आरटीओ छूट का सोमवार को नोटिफिकेशन जारी...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Tue, 02 Jan 2024 09:40:36 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jan 2024 09:40:36 AM (IST)
Gwalior Mela 2023: ग्वालियर व्यापार मेला में 50 प्रतिशत आरटीओ टैक्स छूट मिली

HighLights

  1. 50 फीसद आरटीओ छूट का सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया
  2. यह छूट केवल बिके हुए वाहनों का क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ग्वालियर से स्थाई पंजीयन कराने पर ही प्रदान की जाएगी

Gwalior Mela 2023: ग्वालियर (नप्र)। देश के प्रतिष्ठित मेला में शुमार ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला में सबसे बड़ा आकर्षण 50 फीसद आरटीओ छूट का सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। व्यापार मेला में अब गैर परिवहन वाहनों की खरीद पर लाइफ टाइम मोटर व्हीकल टैक्स पर 50 फीसद की छूट मिलेगी। इसमें मोटरसाइकिल, मोटरकार निजी उपयोग के लिए ओमनी बस व हल्के परिवहन वाहन जैसे छोटे लोडिंग शामिल रहेंगे जो मेला अवधि के दौरान विक्रय होंगे।

परिवहन विभाग के अपर आयुक्त अरविंद सक्सेना ने बताया कि शासन द्वारा प्रदान की गई यह छूट केवल बिके हुए वाहनों का क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ग्वालियर से स्थाई पंजीयन कराने पर ही प्रदान की जाएगी। ग्वालियर के बाहर से आने वाले आटोमोबाइल कारोबारी व्यवसायी को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ग्वालियर से व्यवसाय प्रमाण पत्र प्राप्त करने और ग्वालियर में मेला परिसर में अपनी भौतिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद ही वाहन बिक्री के लिए अनुमति दी जाएगी।


मेले में उमड़े सैलानी

ग्वालियर व्यापार मेले में एक जनवरी को काफी संख्या में सैलानी मेला देखने के लिए पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ झूला सेक्टर में देखने को मिली। इस दौरान सैलानियों ने यहां पहुंचकर झूला झूले और पापड़, सोफ्टी, चाट के साथ भेलपूरी का आनंद लिया। साथ ही जरुरी सामान की खरीदारी की। आधा-अधूरा मेला सैलानियों के आने से नए साल में गुलजार हो गया। सोमवार को भले ही मौसम खराब था, लेकिन सैलानी मेला देखने पहुंचे। हर एक सेक्टर में सोमवार को सैलानियों की खासी भीड़ रही। वह सेक्टर भी गुलजार नजर आए जिनमें अभी दुकानों को सजाने का काम चल रहा है। इलेक्ट्रोनिक्स सेक्टर भले ही अभी पूरी तरह से नहीं लग सका है, लेकिन आज इस सेक्टर में भी सैलानी नजर आए। सैलानियों की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे खिले हुए थे।