• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior Mela 2023: अधूरी तैयारी से व्यापार मेला की फजीहत, दुकानों में नहीं रौनक

Gwalior Mela 2023: मेला प्राधिकरण की लापरवाही के चलते ग्वालियर व्यापार मेला लेटलतीफी का शिकार हुआ है। व्यवस्थाएं बनाने को लेकर प्राधिकरण द्वारा शुरू स...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Mon, 25 Dec 2023 10:58:39 AM (IST)Updated Date: Mon, 25 Dec 2023 10:58:39 AM (IST)
Gwalior Mela 2023: अधूरी तैयारी से व्यापार मेला की फजीहत, दुकानों में नहीं रौनक

HighLights

  1. लेटलतीफी का शिकार मेला, न दुकान लगीं न ही मुख्यमंत्री से करा सके शुभारंभ
  2. व्यवस्थाएं बनाने को लेकर मेला प्राधिकरण ने बरता सुस्त रवैया
  3. 25 दिसंबर से हनुमान चालीसा पाठ और आरती के साथ शुरू होगा मेला लाउडस्पीकर हो जाएंगे शुरू

Gwalior Mela 2023: ग्वालियर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। मेला प्राधिकरण की लापरवाही के चलते ग्वालियर व्यापार मेला लेटलतीफी का शिकार हुआ है। व्यवस्थाएं बनाने को लेकर प्राधिकरण द्वारा शुरू से सुस्त रवैया अपनाए जाने से न अब तक दुकान लग सकीं और न ही मुख्यमंत्री मेले का शुभारंभ कर सके। जबकि 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्वालियर में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मेले का हाल यह है कि अब तक 25 फीसद दुकान ही तैयार हो सकी हैं। 75 फीसद दुकानों में काम चल रहा है। इस बीच 25 दिसंबर से हनुमान चालीसा पाठ और आरती के साथ मेले की शुरूआत कर दी जाएगी। लाउड स्पीकर सहित पार्किंग की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। झूला सेक्टर ही इस दौरान सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कई दुकानदार बाहर लगे मेलों में फंसे

एक ओर मेला प्राधिकरण की लेटलतीफी और दूसरी तरफ झांसी, धौलपुर सहित अन्य जगह मेले लगे होने के कारण दुकानदार वहां फंसे हुए हैं, इसलिए वह मेले में दुकान लगाने नहीं आ सके हैं। हालांकि मेला प्राधिकरण ने इन दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए सूचना दे दी है। बताते हैं कि कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों का काम शुरू करा दिया है, लेकिन वह बाहर मेला समाप्त होने के बाद ही व्यापार मेले में आ सकेंगे।


इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर में चल रही तैयारी, आटोमोबाइल सेक्टर को छूट का इंतजार

मेले में इलेक्ट्रानिक्स और आटोमोबाइल सेक्टर सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं, लेकिन अभी इलेक्ट्रोनिक्स सेक्टर में दुकानों के निर्माण का काम चल रहा हैं। वहीं आटोमोबाइल कारोबारी परिवहन विभाग से मिलने वाली छूट का इंतजार कर रहे हैं इस कारण आटोमोबाइल सेक्टर में अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। इस बीच आधी-अधूरी तैयारियों के बीच सोमवार से मेले का अनौपचारिक शुभारंभ होगा।

रविवार को पहुंचे सैलानी

रविवार को मेले में सैलानी पहुंचे, लेकिन मेले में आधी-अधूरी तैयारियां देख निराश होकर लौट गए। छत्री नंबर 12 के आसपास सैलानी घूमे। यहां कुछ दुकानें सज-धजकर तैयार हैं। साथ ही खानपान का आनंद लिया। झूला संचालकों का कहना है कि सोमवार से सैलानियों के लिए झूले शुरू कर दिए जाएंगे।

तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। मेले के शुभारंभ की तारीख अभी तय नहीं की गई है। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अफसरों से चर्चा कर शुभारंभ की तारीख तय करेंगे। फिलहाल 25 दिसंबर से रूटीन प्रक्रिया के तहत मेले की शुरूआत हो जाएगी। मेले में जिन व्यापारियों ने अभी तक दुकान लगाने का काम शुरू नहीं किया है उनको सूचना दे दी गई है।

-निरंजन श्रीवास्तव, सचिव, मेला प्राधिकरण