• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर निगम का अनोखा 'एजुकेशनल टूर'... 25 लाख में केरल, गुजरात और असम घूमेंगे पार्षद

टेंडर की शर्तों के मुताबिक पार्षदों को ग्वालियर से गुवाहाटी, ग्वालियर से मुन्नार और ग्वालियर से अहमदाबाद ले जाने के लिए ऑफर मंगाए गए हैं। इसमें पार्षद...और पढ़ें

By Priyank SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 03:06:47 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 03:07:17 PM (IST)
ग्वालियर निगम का अनोखा 'एजुकेशनल टूर'... 25 लाख में केरल, गुजरात और असम घूमेंगे पार्षद
एआई से बना चित्र।

HighLights

  1. पार्षदों का एजुकेशनल टूर या सरकारी खर्च पर घूमना?
  2. 3 और 4 स्टार होटल में ठहरना, टिकट का खर्चा भी निगम देगा
  3. पसंद के हिसाब से तीन अलग-अलग दलों में बटेंगे पार्षद

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नगर निगम की इस परिषद का कार्यकाल पूरा होने में अब एक साल से भी कम समय बचा हुआ है। पिछले कई वर्षों से पार्षद समय-समय पर मांग कर रहे थे कि उन्हें घुमाने के लिए ले जाया जाए। तीन बार अलग-अलग ट्रैवल एजेंसियों से कुटेशन भी मंगाए गए, लेकिन टूर में ज्यादा खर्चा हो रहा था।

हाल ही में पार्षदों ने एक बार फिर निगमायुक्त संघ प्रिय से मांग की कि उन्हें एजुकेशनल टूर के हवाले कहीं घुमाने ले जाया जाए। इस पर निगमायुक्त ने 25 लाख रुपये का बजट निर्धारित कर टेंडर प्रक्रिया कराने के निर्देश दिए थे। अब निगम की जनसंपर्क शाखा ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें पार्षदों की पसंद के आधार पर केरलम, असम और गुजरात ले जाने के लिए एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया की जा रही है।


मंगाए गए हैं ऑफर

टेंडर की शर्तों के मुताबिक पार्षदों को ग्वालियर से गुवाहाटी, ग्वालियर से मुन्नार और ग्वालियर से अहमदाबाद ले जाने के लिए ऑफर मंगाए गए हैं। इसमें पार्षदों को ट्रेन की थर्ड और सेकंड एसी क्लास में ले जाया जाएगा। आने-जाने के किराए के साथ ही नाश्ता, लंच, शाम की चाय और डिनर, ठहरने के लिए थ्री व फोर स्टार होटल की व्यवस्था कराई जाएगी।

इसके अलावा इन शहरों में किसी पर्यटन स्थल, म्यूजियम में प्रवेश आदि का शुल्क भी ठेका लेने वाली एजेंसी को देना होगा यानी पार्षद अपनी जेब से टिकट के पैसे भी खर्च नहीं करेंगे। पार्षदों का यह टूर चार दिन और पांच रातों का होगा। इस टूर पर महापौर, सभापति, 65 पार्षदों सहित कुल 70 लोग रवाना होंगे।

अलग-अलग दल में बंटकर जाएंगे पार्षद

दरअसल, पार्षदों ने अपनी तरफ से ही अलग-अलग टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में निगम अधिकारियों से चर्चा की थी। कुछ पार्षदों ने केरलम घूमने की इच्छा जताई थी, तो कुछ ने गुवाहाटी में कामाख्या देवी दर्शन के लिए कहा था। कुछ ने गुजरात के अहमदाबाद शहर घूमने के लिए कहा।

ऐसे में पार्षद अलग-अलग दलों में बंटकर इन शहरों को जाएंगे। यदि 25 लाख रुपये के बजट में तीनों शहरों के टूर पैकेज मिल जाते हैं, तो फिर उस हिसाब से प्लान किया जाएगा। हालांकि ये सब आफर आने के बाद ही तय हो सकेगा।