• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior Murder News: कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पीछे महिला का निर्वस्त्र अधजला शव, पहले हत्या फिर जलाया शव

Gwalior Murder News: ग्वालियर में शनिवार सुबह एक महिला का निर्वस्त्र अधजला शव मिला है। आशंका है- महिला की हत्या की गई, इसके बाद उसकी पहचान छिपाने के ल...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Sat, 09 Dec 2023 12:42:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 Dec 2023 12:42:32 PM (IST)
Gwalior Murder News: कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पीछे महिला का निर्वस्त्र अधजला शव, पहले हत्या फिर जलाया शव

Gwalior Murder News: ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। ग्वालियर में शनिवार सुबह एक महिला का निर्वस्त्र अधजला शव मिला है। आशंका है- महिला की हत्या की गई, इसके बाद उसकी पहचान छि पाने के लिए लाश जला दी गई है। महिला का चेहरा भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो रहा है। पुलिस दुष्कर्म और हत्या के एंगल पर भी पड़ताल कर रही है, क्योंकि महिला का शव निर्वस्त्र हाल में मिला है। इस घटना के बाद से पुलिस अधिकारी परेशान हैं। आसपास इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस के पास हत्या और हत्यारों से जुड़ा कोई सुराग नहीं है, अभी मृतका की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।

ग्वालियर के न्यू सिटी सेंटर इलाके में स्थित कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पीछे कुछ लोग सुबह की सैर पर निकले थे। यहां से जब गुजरे तो सड़क से थोड़े अंदर झाड़ियों में महिला का अधजला शव पड़ा हुआ था। महिला निर्वस्त्र थी। इसके बाद तो लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूच ना मिलने पर यूनिवर्सिटी थाने की फोर्स फोरेंसिक एक्सपर्ट डा.अखिलेश भार्गव के साथ यहां पहुंची। पुलिस ने पड़ताल शुरू की। जिससे यह तो स्पष्ट है कि महिला की हत्या हुई है। इसके बाद शव जलाया गया है। महिला का धड़ पूरी तरह जल चुका है। चेहरा भी जल गया है, स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। निर्वस्त्र शव मिला है, इसलिए पुलिस को हत्या की आशंका है। अभी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की पहचान होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस इस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे और पीएसटीएन डाटा उठा रही है। यूनिवर्सिटी थाने के सब इंस्पेक्टर रोहित भदौरिया ने बताया कि इस मामले में महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास चल रहे हैं। जिले के सभी थानों को इसकी जानकारी भेजी गई है।