
ग्वालियर/डबरा। नईदुनिया प्रतिनिधि
उत्तर मध्य रेलवे, जेईई मेंस, नीट, एनडीए सहित अन्य परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा को देखते हुए इटावा-झांसी लिंक एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। झांसी से इटावा के बीच 3 सितंबर को ट्रेन दौड़ने लगेगी। ट्रेन शाम 5ः25 बजे झांसी से रवाना होगी। शाम 5ः47 बजे दतिया, शाम 6ः11 बजे डबरा आएगी। शाम 7 बजे ग्वालिय पहुंचेगी। शाम 7ः28 बजे मालनपुर, रात 8 बजे सोनी, 8ः40 बजे भिंड, 10ः25 बजे इटावा पहुंचेगी। 4 सितंबर को इटावा से सुबह 5ः10 बजे चलेगी। सुबह 8ः15 बजे पहुंचेगी। डबरा, दतिया में यह ट्रेन रुकेगी। झांसी में सुबह 10ः15 बजे पहुंच जाएगी। शाम को झांसी लौटेगी। यह ट्रेन सितंबर में 28 फेरी करेगी। यह 13 डिब्बों की रहेगी। इटावा झांसी लिंक एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को कोविड 19 के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। ट्रेन में यात्री केवल आरिक्षत टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे।
इनका कहना है-
झांसी इटावा लिंक एक्सप्रेस में यात्रा के लिए यात्री को टिकट पहले से ही आरिक्षत करना होगा। टिकट कंफर्म होने के बाद ही यात्री को स्टेशन के अंदर प्रवेश करने दिया जाएगा। साथ कोविड-19 के निर्देशों का पालन करना होगा।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ उम. रेलवे झांसी