• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएमएचओ के वायरल वीडियो पर स्वास्थ्य आयुक्त ने थमाया नोटिस

ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा का एक वीडियो वायरल होने पर मंगलवार को डॉ. संजय गोयल, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा नोटिस थमा दि...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 07 Oct 2020 04:03:49 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2020 04:03:49 AM (IST)
सीएमएचओ के वायरल वीडियो पर स्वास्थ्य आयुक्त ने थमाया नोटिस

ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा का एक वीडियो वायरल होने पर मंगलवार को डॉ. संजय गोयल, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा नोटिस थमा दिया गया। नोटिस का जवाब 10 दिन के भीतर मांगा है, जवाब न देने पर एक तरफा कार्रवाई का हवाला भी दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सीएमचओ डॉ. मनीष शर्मा ने कलेक्ट्रेट में योगा के सात प्रक्रियाओं के बारे में बताया था। जिनको करने पर कोरोना न होने का दावा भी किया था। जब वह उन प्रक्रियाओं को बता रहे थे तब उनका कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया, जो तेजी से वायरल हुआ और कई न्यूज चैनल पर चला, लेकिन कुछ डॉक्टरों ने सीएमचओ द्वारा किए गए दावे की वैज्ञानिक प्रमाणिकता न होने की बात कही। यह बात जब भोपाल स्वास्थ्य महकमे में पहुंची तो स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. संजय गोयल ने सीएमएचओ को भ्रमक जानकारी आमजन में फैलाने व महकमे की छवि खराब होने का हवाला देते हुए पदीय दायित्वों का ठीक से निर्वहन न करने की बात कही। सीएमएचओ के इस आचरण को उन्होंने कदाचरण की श्रेणी में बताया। 10 दिन में नोटिस का जवाब मांगा गया है, नहीं देने पर एक तरफा कार्रवाई की बात कही है।

वर्जन-

मुझे अभी कोई नोटिस नहीं मिला है, यदि मिलेगा तो उसका जबाव दिया जाएगा।

डॉ मनीष शर्मा, सीएमएचओ