
Gwalior news: ग्वालियर,(नईदुनिया प्रतिनिधि) महाशिवरात्रि से पांच दिन पहले रविवार को अचलेश्वर मंदिर के दानपत्र खोले गये। 13 दानपत्रों में तीन लाख 73 हजार 260 रुपये की राशि निकली। दानपत्रों में छात्रों की भगवान अचलनाथ के समक्ष लगाई गई अर्जियां निकली। इन छात्रों की पत्र ज्यादा थे। छात्रों ने पास करने का अनुरोध किया है। कुछ ने शादी के लिए प्रार्थना की है तो कुछ श्रद्धालुओं ने पारिवारिक विवाद निपटाने का अनुरोध किया है। अब हर माह के पहले सप्ताह में मंदिर के दान पत्र खुले जाते हैं। दानपत्रों से निकली राशि को सोमवार को बैंक खाते में जमा करा दी जायेगी। इसके साथ ही मंदिर में गणना का कार्य शुरु हो गया है।
लेखाधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि मंदिर संचालन समिति के निर्देश पर बैंक अधिकारियों को दानपत्र खुलकर धनराशि की गणना के लिए बुलाया था। दानपत्र सुबह 11 बजे के लगभग खोले गये और तीन बजे तक धनराशि की गणना का कार्य पूर्ण हो गया।
नोट संख्या कुल राशि
500 155 75 हजार 250 रुपये
200 142 28 हजार 400 रुपये
100 803 80 हजार 300 रुपये
50 895 44 हजार 750 रुपये
20 2354 47080 रुपये
10 5940 59400 रुपये
5 94 470 रुपये
2 400 800 रुपये
1- 4 4 रुपये
सिक्के- संख्या
20 50 1000 रुपये
10 2400 24000
5- 1800 9000
2- 400 800
1 500 500
कुल राशि तीन लाख 73 हजार 260 रुपये
अचलेश्वर मंदिर पर एक माह में दानपत्र से कुल राशि तीन लाख 73 हजार 260 रुपये निकली है। इस हिसाब से अचलनाथ के भक्तों ने प्रतिदिन 12 हजार 442 रुपये दान के रूप अर्पित किये।