• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior News : ठगी से बचने के लिए साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Gwalior News :राज्य सायबर पुलिस जोन ग्वालियर ने एनी डेस्क एप, क्विक सपोर्ट, एयरड्रोइड, टीम व्यूअर एप इंस्टॉल न करने दी सलाह।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 27 Feb 2020 10:46:22 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Feb 2020 10:53:09 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Gwalior News : ठगी से बचने के लिए साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Gwalior News यदि आपके मोबाइल पर कोई लिंक मैसेज आता है और सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए यह स्क्रीन शेयरिंग एप (एनी डेस्क, क्विक सपोर्ट, एयरड्रोइड, टीम व्यूअर) डाउनलोड करने को कहा जाता है तो भूलकर भी इन्हें डाउनलोड न करें। क्योंकि यह एप इंस्टॉल करते ही आपका मोबाइल रिमोर्ट एक्सेस कर लिया जाएगा। फिर आपके मोबाइल पर आने वाले ओटीपी, यूपीआई व एटीएम-क्रेडिट कार्ड पिन आदि की जानकारी ठगों को हो जाएगी।

वे चंद मिनट में आपके ई-वॉलेट व बैंक खाते को खाली कर देंगे। इन चारों एप को इंस्टॉल नहीं करने के लिए बुधवार को राज्य सायबर पुलिस जोन ग्वालियर द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। सोशल मीडिया पर अपील की गई है कि इस तरह के एप से सावधान रहें।


सायबर अपराध का नया तरीका

सायबर पुलिस ने काफी विश्लेषण के बाद पाया है कि सायबर अपराधियों ने ठगी का यह नया तरीका निकाला है। जिसमें वह इन स्क्रीन शेयरिंग एप का उपयोग कर रहे हैं। ठगों द्वारा लिंक मैसेज या अन्य किसी माध्यम से टारगेट को यह स्क्रीन शेयरिंग इंस्टॉल करने के लिए एप्लीकेशन भेजी जाती है। इसको इंस्टॉल करते ही आपके फोन को इन ठगों द्वारा रिमोर्ट एक्सेस पर ले लिया जाता है।

अब आपके फोन में कुछ भी गोपनीय नहीं रहता, जो भी आपके फोन से आप करते हैं वह ठगों को दिखता है। चाहे वह क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड पिन की जानकारी हो या कोई ट्रांजेक्शन के लिए ओटीपी, सब कुछ ठगों से शेयर हो जाता है। इसके बाद टारगेट का खाता खाली करने में इन्‍हें ज्यादा समय नहीं लगता है।

इनका कहना है

पिछले कुछ समय में आई शिकायतों में यह स्क्रीन शेयरिंग एप के माध्यम से ठगी करना पाया गया है। इसलिए आम लोगों को जागरूक करने एडवाइजरी जारी की गई है।

सुधीर अग्रवाल एसपी, राज्य सायबर पुलिस जोन ग्वालियर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।