• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior News: डबरा में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार भी कर दिया है। घटना तीन अप्रैल की है।

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 07:41:09 AM (IST)Updated Date: Thu, 11 Apr 2024 07:41:09 AM (IST)
Gwalior News: डबरा में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

HighLights

  1. ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में दिया गया था वारदात को अंजाम
  2. तीन आरोपितों ने दिया था वारदात को अंजाम

Gwalior News: डबरा. नईदुनिया प्रतिनिधि। इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार भी कर दिया है। घटना तीन अप्रैल की है। बताया जाता है कि भितरवार के बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले दिलीप वंशकार ने इंस्टाग्राम पर 14 वर्षीय किशोरी से दोस्ती की, फिर उसे अपने साथ ग्वालियर घुमाने के बहाने ले जाने की कहकर कंपू थाना क्षेत्र के एक जगह ले गया और वहां पहले से मौजूद अपने दो अन्य दोस्तों राज रावत, और अंकेश रावत के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। किशोरी ने डबरा के सिटी थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। तीनों आरोपी भितरवार के ग्राम बेलगढ़ा के रहने वाले है, और ग्वालियर में रहकर पढ़ाई करते थे। डबरा सिटी थाना पुलिस प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है, मामला किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है इसलिए पुलिस मामले में बारीकी से युवती के बयानों पर जांच कर रही है। पकड़े गए तीनों आरोपितों से घटना में प्रयुक्त मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है जिन्हें आगे की जांच मे शामिल किया जाएगा।

माता-पिता के साथ जा रही बालिका की हादसे में मौत

ग्वालियर-डबरा बाइपास पर सड़क हादसे में एक बालिका की मौत हो गई। बालिका अपने माता-पिता के साथ जा रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बालिका के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। नाका चंद्रवदनी इलाके में रहने वाले विनोद परिहार अपनी पत्नी ममता और बेटी भावना के साथ डबरा जा रहे थे। तीनों बाइक पर सवार थे। जैसे ही यह लोग बाइपास पर पहुंचे तो तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों उछलकर गिरे। भावना की मौत हो गई, जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।


पत्नी का इलाज कराने जा रहे युवक की हादसे में मौत

बाइपास पर ही हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए लेकर जा रहा था। मृतका का नाम सोनू जाटव है। वह अपनी पत्नी को डाक्टर के यहां लेकर जा रहा था। रास्ते में यह हादसा हो गया।