
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। 71 साल के बुजुर्ग ने कलेक्टर की जनसुनवाई में पीड़ा बताई कि गिरवाई थाना पुलिस तीन माह पहले उसका रेडियो उठा लाई थी जिसमें वह सुबह शाम भजन सुनता था। कलेक्टर से यह रेडियो वापस दिलाने की मांग की गई है। गिरवाई में रहने वाली जगदीश कुशवाह ने शिकायती पत्र में लिखा है कलेक्टर गिरवाई थाना पुलिस को आदेश करें कि वह रेडियो को लौटा दें। इसके साथ ही सुबह शाम रेडियो के माध्यम से आरती किए जाने की अनुमति प्रदान करें।
रेडियाे पेड़ पर थैले में लटका हुआ था
जगदीश सिंह कुशवाह निवासी धौकलपुरा वीरपुर ने बताया कि गिरवाई इलाके में खेत में सिद्व भूमिया बाबा के चबूतरे पर रेडियाे पेड़ पर थैले में लटका हुआ था और 20 नवंबर 2023 को पुलिस स्टाफ आया और थैले को ले गया। सुबह जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि पुलिसवाले आए थे और थैला रेडियो ले गए।
पैन का दुरूपयोग, 46 करोड़ का लेनदेन किया
कलेक्टर की जनसुनवाई में प्रमोद सिंह डंडोतिया ने शिकायत कि कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसके पैन का दुरूपयोग किया गया है। आयकर से मिले नोटिस के बाद इसकी जानकारी लगी, अज्ञात लोगाें की ओर से इनकम टैक्स व जीएसटी कानून का उल्लंघन किया गया है। इसकी शिकायत राज्य सायबर सेल में की गई तो वहां से भगा दिया गया।