• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior News: चुनाव आचार संहिता से पहले आनन-फानन में आदेश जारी, जौरा तक दौड़ाई मेमू ट्रेन

अभी तक ग्वालियर-सुमावली मेमू ट्रेन दिनभर में तीन फेरे लगा रही थी, लेकिन अब ये जौरा तक जाएगी।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 17 Mar 2024 08:22:05 AM (IST)Updated Date: Sun, 17 Mar 2024 08:22:05 AM (IST)
Gwalior News:  चुनाव आचार संहिता से पहले आनन-फानन में आदेश जारी, जौरा तक दौड़ाई मेमू ट्रेन
मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाते मप्र विधानसभा अध्‍यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर।

HighLights

  1. आनन-फानन में सुबह 11:15 बजे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर से जौरा के बीच मेमू ट्रेन को हरी झंडा दिखाई।
  2. तोमर अपने समर्थकों के साथ इसी ट्रेन से ग्वालियर से जौरा तक गए।
  3. यह ट्रेन दोपहर में 1:15 बजे जौरा पहुंची।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर । लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार की दोपहर में आचार संहिता लगने से पहले ही रेलवे ने सुबह-सुबह ग्वालियर-श्योपुर ब्राडगेज परियोजना के अंतर्गत मेमू ट्रेन को जौरा तक दौड़ाने के आदेश जारी कर दिए।

इसके बाद आनन-फानन में सुबह 11:15 बजे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर से जौरा के बीच मेमू ट्रेन को हरी झंडा दिखाई। इसके बाद वे अपने समर्थकों के साथ इसी ट्रेन से ग्वालियर से जौरा तक गए। यह ट्रेन दोपहर में 1:15 बजे जौरा पहुंची। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल भी मौजूद थे।

अभी तक ग्वालियर-सुमावली मेमू ट्रेन दिनभर में तीन फेरे लगा रही थी, लेकिन अब ये जौरा तक जाएगी। हालांकि इसके चलते ट्रेन के फेरों में कोई कमी नहीं आएगी। पिछले दिनों रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने ट्रैक का निरीक्षण कर संतोष जताया था।


ऐसे में संभावना जताई जा रही थी कि आचार संहिता लगने से पहले कैलारस तक ट्रेन का संचालन किया जाएगा, लेकिन अभी सिर्फ जौरा तक ही ट्रेन चलाने की अनुमति प्राप्त हुई है। अब प्रतिदिन मेमू ट्रेन सुबह छह बजे जौरा के लिए रवाना होगी और आठ बजे जौरा पहुंचेगी।

वापसी में 8:55 बजे जौरा से ग्वालियर के लिए रवाना होगी और 10:55 बजे ग्वालियर पहुंच जाएगी। इसके बाद अगले फेरे के लिए ये सुबह 11:15 जौरा के लिए रवाना होगी और दोपहर 1:15 बजे पहुंच जाएगी। इसके बाद जौरा से दोपहर 2:10 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होगी। ये ट्रेन दिन के अपने आखिरी फेरे के तहत शाम को 4:25 बजे रवाना होकर 6:25 बजे जौरा पहुंच जाएगी। वहां से 7:20 बजे चलकर रात 9:20 बजे ग्वालियर आएगी।