• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior News: पुलिस ने पार्किंग में मारा छापा, अवैध रसीद कट्टे जब्त

Gwalior News: पुलिस ने व्यापार मेले में वाहन पार्किंग पर छापामार कार्रवाई करते हुए वसूली के लिए छापे गए रसीद कट्टे जब्त करने के साथ दो कर्मचारियों को ...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Mon, 29 Jan 2024 08:36:23 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jan 2024 08:36:23 AM (IST)
Gwalior News: पुलिस ने पार्किंग में मारा छापा, अवैध रसीद कट्टे जब्त

HighLights

  1. नईदुनिया ने मेले की पार्किंग में सैलानियों से हो रही अवैध वसूली का उठाया था मामला
  2. मेले में थम नहीं रही थी पार्किंग में अवैध वसूली

Gwalior News: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पुलिस ने व्यापार मेले में वाहन पार्किंग पर छापामार कार्रवाई करते हुए वसूली के लिए छापे गए रसीद कट्टे जब्त करने के साथ दो कर्मचारियों को पकड़ा। मेला प्रभारी एसडीओपी संतोष पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। एसडीओपी पटेल स्वयं कार पार्किंग पहुंचे। पार्किंग में जांच के दौरान सात रसीद कट्टे मिले। जिन पर निर्धारित दर से ज्यादा की रेट लिखी हुई थी। पुलिस ने सभी रसीद कट्टे जब्त कर लिए। इन पर चालीस रुपये की जगह पचास रुपये अंकित थे, जिससे प्रमाणित होता है कि पार्किंग पर अवैध वसूली चल रही थी।

उल्लेखनीय है कि नईदुनिया ने मेले में वाहन पार्किंग पर चल रही अवैध वसूली का मामला उठाया था। इसकी पुष्टि पुलिस की छापामार कार्रवाई के बाद हो गई। इस मामले को लेकर मेला प्राधिकरण शुरू से ही लापरवाह बना हुआ था। व्यापार मेला में वाहन पार्किंग पर सैलानियों से अवैध वसूली का खेल जीएसटी के नाम पर चल रहा था। मेला प्राधिकरण ने दो पहिया वाहन के लिए 20 और चार पहिया के लिए 40 रुपये निर्धारित किए थे, लेकिन वाहन पार्किंग पर ठेकेदार के कर्मचारी दो पहिया वाहन से तीस रुपये और कार से 50 रुपये वसूले रहे थे। वाहन पार्किंग पर वसूली की शिकायत मेला प्राधिकरण तक भी पहुंची। इसके बाद ठेकेदार को नोटिस दिया गया, लेकिन वसूली चलती रही। निर्धारित दर के बोर्ड तक पार्किंग स्थल पर प्राधिकरण ने लगवा दिए थे, लेकिन उन बोर्ड को हटा दिया गया था।


नौ पुलिस निरीक्षक इधर से उधर

एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने अलग-अलग थानों में पदस्थ नौ निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। कार्यवाहक निरीक्षक जितेंद्र सिंह तोमर को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी ग्वालियर, निरीक्षक उपेंद्र छारी को थाना ग्वालियर से थाना प्रभारी यूनिवर्सिटी, कार्यवाहक निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर को आंतरी से हजीरा, विनय सिंह तोमर को सिरोल से पुरानी छावनी, निरीक्षक आलोक सिंह भदौरिया को पुलिस लाइन से सिरोल, राजकुमार शर्मा को पुरानी छावनी से गोला का मंदिर, मचल सिंह मंडेलिया को गोला का मंदिर से थाना प्रभारी डबरा देहात, निरीक्षक अनुराक प्रकाश को थाना यूनिवर्सिटी से पुलिस लाइन और रंजीत सिंगार को हजीरा से पुलिस लाइन भेजा है।