• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad in Gwalior: ग्वालियर में शाबिर ने राजू बनकर किया हिंदू महिला से दुष्कर्म, हिंदू धर्म छोड़ने का बनाया दबाव

ग्वालियर में लव जिहाद का मामले सामने आया है जहां महिला के साथ एक व्यक्ति ने नाम बदलकर संबंध बनाए और बाद में धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। पुलिस ने एफआ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 01:00:34 AM (IST)Updated Date: Tue, 18 Jun 2024 01:00:34 AM (IST)
Love Jihad in Gwalior: ग्वालियर में शाबिर ने राजू बनकर किया हिंदू महिला से दुष्कर्म, हिंदू धर्म छोड़ने का बनाया दबाव
नाम बदलकर महिला से बनाए संबंध

HighLights

  1. ग्वालियर में सामने आया लव जिहाद का मामला
  2. शाबिर ने राजू बनकर किया हिंदू महिला से दुष्कर्म
  3. हिंदू धर्म छोड़ने का बनाया दबाव

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जिसमें शाबिर उर्फ शराफत अली नामक एक मुसलमान युवक ने एक हिंदू महिला को अपना नाम राजू बताकर दोस्ती की। उसने स्वयं को हिंदू बताया और महिला के करीब आया। दोस्ती बढ़ी तो शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। फिर वह महिला पर हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम मत अपनाने के लिए दबाव बनाने लगा। वह महिला से मारपीट भी करता था। परेशान होकर महिला ने गोला का मंदिर थानस पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने शाबिर को दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पति से अलग रहती थी महिला

गोला का मंदिर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला का उसके पति से झगड़ा होता था। इसके चलते वह पति से अलग रह रही थी। महिला का एक बेटा भी है। एक बार उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने खुद को राजू निवासी भिंड बताया। धीरे-धीरे उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई और फिर शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद उसने महिला से दुष्कर्म किया। बाद में वह महिला को अपने घर ले गया और कई बार दुष्कर्म किया।


कुछ दिन बाद कहा कि अब वह हिंदू महिलाओं की तरह मांग न भरे और पूजा न करे। महिला ने कारण पूछा तो उसने कहा कि वह राजू नहीं बल्कि शाबिर उर्फ शराफत अली है। इसके बाद वह मतांतरण का दबाव बनाते हुए रोज मारपीट करने लगा। महिला ने अपने घर से जाने की कोशिश की तो उसे बंधक बना लिया। किसी तरह वह वहां से भागी और स्वजनों के साथ गोला का मंदिर थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज कराई।

बेटे की हत्या की धमकी देता था शाबिर

हिंदू युवक राजू बनकर धोखे से महिला से दोस्ती करने वाला मुस्लिम युवक शाबिर उर्फ शराफत अली महिला को उसके बेटे की हत्या करने की धमकी देता था। वह कहता था कि अगर मांग में सिंदूर भरेगी और पूजा करेगी तो उसके बेटे को मार डालेगा।