• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior News: मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म फिर मारपीट करके धमकाया

घाटीगांव इलाके में 12 वर्षीय किशोरी के साथ उसके मामा ने ही दुष्कर्म कर दिया। किशोरी घर पर अकेली थी, तभी उसका मामा घर पर आ गया। यहां किशोरी के साथ दुष्...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Sun, 12 May 2024 08:17:06 AM (IST)Updated Date: Sun, 12 May 2024 08:17:06 AM (IST)
Gwalior News: मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म फिर मारपीट करके धमकाया

HighLights

  1. रिश्तों का खून..घाटीगांव क्षेत्र की घटना, एफआइआर दर्ज
  2. किशोरी के माता-पिता घर लौटकर आए तब उसने पूरी घटना बताई

Gwalior News: नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: घाटीगांव इलाके में 12 वर्षीय किशोरी के साथ उसके मामा ने ही दुष्कर्म कर दिया। किशोरी घर पर अकेली थी, तभी उसका मामा घर पर आ गया। यहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी से मारपीट की और धमकाया भी। किशोरी के माता-पिता जब लौटकर आए तब उसने पूरी घटना बताई। इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। मूल रूप से मोहना की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर घाटीगांव में रहती है। यहां उसके माता-पिता भी रहते हैं। बीते रोज माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे। किशोरी घर पर अकेली थी, तभी उसका मामा घर में आ गया। किशोरी सो रही थी। इसी दौरान उसने अश्लील हरकत शुरू कर दी। किशोरी ने टोका तो मारपीट की। फिर ज्यादती की। इसके बाद भाग गया। जब किशोरी के माता-पिता घर लौटकर आए तब उसने पूरी घटना बताई। घाटीगांव थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दोस्ती कर महिला से दुष्कर्म शादी से मुकरा आरोपित

राजस्थान के हिंडोन सिटी की रहने वाली महिला से ग्वालियर के सोनू जाटव ने दोस्ती की। उसे मिलने के लिए ग्वालियर बुलाया। वह पड़ाव स्थित अंबिका गेस्ट हाउस लेकर गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उससे शादी करने से भी इनकार दिया। महिला ने पड़ाव थाने में एफआइआर दर्ज करवाई है।


किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए, गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर दुष्कर्म

बहोड़ापुर इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को अजय बनवारिया और वीकेश तोमर ने दोस्ती की। दोनों उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। किशोरी को यह लोग पड़ाव स्थित गेस्ट हाउस में ले गए। गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। फिर उसे धमकाकर भगा दिया। पीड़िता अपने घर पहुंची और स्वजनों को घटना बताई। यह लोग पीड़िता को बहोड़ापुर थाने लेकर पहुंचे। फिर पीड़िता की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कराई। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र तोमर का कहना है कि दोनों आरोपितों की तलाश चल रही है, यह लोग घर से गायब मिले हैं।