- इज आफ लिविंग-2022 सर्वेक्षण शुरू, लोगों से मांगा फीडबैक
Gwalior News: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। रहने योग्य उत्तम शहरों की रैंकिंग के लिए होने वाले इज आफ लिविंग-2022 सर्वेक्षण की शुरुआत हो चुकी है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर यह सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके तहत भारत सरकार द्वारा निर्धारित वेब पर जाकर या क्यूआर कोड स्कैन कर हर नागरिक अपनी राय प्रश्नावली पर दर्ज कर सकता है। इस मामले में नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल और स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर ने नागरिकों से फीडबैक देने की अपील की है। इस बार सर्वेक्षण पूरा करते ही फीडबैक देने वाले हर नागरिक को आनलाइन प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है।़सिर्वेक्षण में इस बार विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़े 17 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये प्रश्न ग्वालियर शहर के सार्वजनिक परिवहन, आवास, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, मनोरंजन, रोजगार, स्वच्छता, प्रदूषण आदि से जुड़े हैं। इस सर्वेक्षण में देश के सभी महत्वपूर्ण निकाय भाग ले रहे हैं। नागरिकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर निवास योग्य शहरों की रैंकिंग जारी होगी। नागरिक अपने सुझाव सीधे क्यूआर कोड स्कैन कर भी दे सकते हैं। प्रशासन ग्वालियर को स्वच्छता, स्वास्थ्य और सभी सुविधाओं में देश के सर्वोत्तम शहर के रूप में गौरवान्वित करने का प्रयास करने में कितना सफल साबित होता है यह सर्वेक्षण से पता लगाने की कोशिश की जाएगी, जिसके बाद आगे इस पर और बेहतर कार्य किए जा सकेंगे।
इन सवालों के देने होंगे जवाब
- आप अपने शहर में कैसे आवागमन करते हैं?
- क्या आप एक घर किराए पर लेते हैं या एक घर के मालिक हैं?
- अपने शहर में एक घर किराए पर लेना कितना सस्ता है?
- आप अपने घर में कितनी बार बिजली कट का सामना करते हैं?
- आप अपने घर में पानी की आपूर्ति की उपलब्धता से कितने संतुष्ट हैं?
- अपने घर में पानी की आपूर्ति की गुणवत्ता की दर कैसी है?
- आपके शहर में स्वास्थ्य सेवाएं कितनी सस्ती हैं?
- आपके शहर में हेल्थकेयर सेवाएं कितनी सुलभ हैं?
- आप अपने शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को कैसे रेट करते हैं?
- आपके शहर में शिक्षा की सुविधाएं कितनी सस्ती हैं?
- आपके शहर में शिक्षा सुविधा की जानकारी पूछी जाएगी?