• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior Panchayat Election: बन्हेरी ग्राम पंचायत के सरपंच और जिले में कुल 411 पंच के पदों का होगा चुनाव

Gwalior Panchayat Election: राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला पंचायत व जनपद पंचायत सदस्य एवं पंच-सरपंचों के रिक्त पदों को भरने के लिए त्रि-स्तरीय पंचायत...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Fri, 08 Dec 2023 12:58:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 Dec 2023 12:58:24 PM (IST)
Gwalior Panchayat Election: बन्हेरी ग्राम पंचायत के सरपंच और जिले में कुल 411 पंच के पदों का होगा चुनाव

Gwalior Panchayat Election: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला पंचायत व जनपद पंचायत सदस्य एवं पंच-सरपंचों के रिक्त पदों को भरने के लिए त्रि-स्तरीय पंचायतों के उपनिर्वाचन-2023 (उत्तरार्द्ध) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। त्रि-स्तरीय पंचायतों में 30 नवम्बर 2023 की स्थिति में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए यह उपनिर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिले में ग्राम पंचायत बन्हेरी के सरपंच और विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त कुल 411 पंचों का उपचुनाव होगा। पंच पद का चुनाव मतपत्रों से और सरपंच का चुनाव ईवीएम से होगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायतों के उपचुनाव के लिए शुक्रवार 15 दिसम्बर को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्वाचन सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 22 दिसम्बर नियत की गई है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 23 दिसंबर को होगी। नाम वापस लेने के लिए अंतिम तारीख 26 दिसम्बर निर्धारित है। इसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन भी किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो 5 जनवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। पंच पद की मतगणना 5 जनवरी को दोपहर 3 बजे के बाद मतदान केन्द्र पर होगी। सरपंच, जनपद व जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना विकासखण्ड मुख्यालय पर 9 जनवरी को सुबह 8 बजे से होगी। इसी दिन सरपंच व जनपद पंचायत सदस्यों के मतों का सारणीकरण कर परिणाम की घोषणा भी की जाएगी। पंच पद की मतगणना का सारणीकरण व परिणाम की घोषणा 11 जनवरी को विकासखण्ड मुख्यालय पर की जाएगी। जिला पंचायत सदस्यों के मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण 11 जनवरी को सुबह 10:30 बजे होगा। साथ ही परिणाम की घोषणा भी 11 जनवरी को की जाएगी।