
Gwalior Petrol Diesel Rate: ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर में 24 मार्च के बाद से लगातार पेट्राेल डीजल के भाव में बढ़ाेत्तरी हाे रही हैं। जिससे आम आदमी की जेब का बजट गड़बड़ाने लगा था। अब सात दिन बाद शुक्रवार का दिन शहर के लिए राहत का रहा है। आज पेट्राेल और डीजल के रेट में काेई बढाेत्तरी नहीं हुई है। अब तक पेट्राेल के दाम 5.23 रुपये की बढ़ चुके हैं। वहीं डीजल के रेट 4.93 रुपये की बढ़ चुके हैं।
22 मार्च से पेट्राेल डीजल के रेट में बढ़ाेत्तरी शुरू हुई थी, लेकिन 24 मार्च काे जब बढ़ाेत्तरी नहीं हुई ताे लाेगाें काे लगा कि शायद अब रेट नहीं बढ़ने वाले हैं। हालांकि लाेगाें की यह गलतफहमी अगले ही दिन दूर हाे गई। इसके बाद जब रेट बढ़ना शुरू हुए ताे पेट्राेल डीजल के दाम बढ़ते-बढ़ते अब पेट्राेल के दाम 114.01 और डीजल 97.67 रुपये तक पहुंच गए। शिंदे की छावनी निवासी राहुल शर्मा का कहना है कि मैं मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में काम करता हूं। मोटरसाइकिल से आता-जाता हूं। कार्यालय आने-जाने का मेरा खर्च बढ़ता ही जा रहा है, जबकि उस हिसाब से दो साल में मेरा वेतन नहीं बढ़ा है। मेरे वेतन का बड़ा हिस्सा ईंधन पर ही खर्च हो रहा है।
जानें कब कितने बढ़े रेटः
पेट्राेल रेट बढ़ाेत्तरी
22 मार्च 108.20 0.87
23 मार्च 109.08 0.88
24 मार्च 109.08 0.00
25 मार्च 109.95 0.87
26 मार्च 110.81 0.86
27 मार्च 111.36 0.55
28 मार्च 111.68 0.32
29 मार्च 112.56 0.88
30 मार्च 113.43 0.87
31 मार्च 114.31 0.82
डीजल के बढ़े रेटः
तारीख डीजल बढ़ाेत्तरी
22 मार्च 91.79 0.84
23 मार्च 92.61 0.82
24 मार्च 92.61 0.00
25 मार्च 93.43 0.82
26 मार्च 94.24 0.81
27 मार्च 94.81 0.57
28 मार्च 95.17 0.36
29 मार्च 95.89 0.72
30 मार्च 96.72 0.83
31 मार्च 97.54 0.82