Gwalior Petrol Pump Robbery: पेट्रोल पंप लूटने वालाें का दूसरे दिन नहीं लगा कोई सुराग, मार्ग के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
साडा रोड पर स्थित यादव पेट्रोल पंप लूटने वाले बाइक सवार बदमाशों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है।
By vikash.pandey
Edited By: vikash.pandey
Publish Date: Sat, 24 Jul 2021 02:04:09 PM (IST)
Updated Date: Sat, 24 Jul 2021 02:04:09 PM (IST)

Gwalior Petrol Pump Robbery: जाेगेंद्र सेन, ग्वालियर नईदुनिया। साडा रोड पर स्थित यादव पेट्रोल पंप लूटने वाले बाइक सवार बदमाशों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण लूट की घटना के फुटेज भी नहीं मिल पाए हैं। पुलिस अब इस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फुटेज से लुटेरों की पहचान की जा सके। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस के पास केवल क्लू है। लुटेरों ने पहली बार यामाहा बाइक का उपयोग लूट की वारदात करने में किया है। पुलिस पता लगा रही है कि वर्तमान में कौन-कौन बदमाश यामाहा का उपयाेग कर रहा है। बाइक सवार बदमाश शुक्रवार को यादव पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर कट्टा तानकर 10 हजार पर रुपये लूट कर ले गए थे।
साडा रोड पर पर स्थित यादव पेट्रोल पंप पर दो बाइक सवार बदमाश अपनी गाड़ी में पेट्रोल भराने के लिए आए। गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के बाद एक बदमाश पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर कट्टा तानकर खड़ा हो गया। लुटेरे ने गोली मारने की धमकी देकर 10 हजार रुपये लूट लिए। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि कट्टा तानते ही वह डर गए। अगर वह कोई हरकत करने का प्रयास करते ताे लुटेरे उन्हें गोली मार सकते थे। पुरानी छावनी थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। कुछ क्लू मिले हैं। संदिग्धों को चिन्हित भी किया है। उन्हें उठाकर पूछताछ की जाएगी। वहीं गुरुवार की तड़के लज्जाराम की लाइसेंसी बंदूक लूुटने वाले बदमाशों का भी अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।