• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में पुलिस की बड़ी लापरवाही, अपार्टमेंट में सोते रहे कॉन्स्टेबल, हथकड़ी समेत भागा बागेश्वर धाम लूटकांड का आरोपी

आरोपी सनी शर्मा के भागने के बाद पुलिसकर्मियों ने पहले तो उसे तलाश किया, जब कोई सुराग नहीं मिला, तब ग्वालियर पुलिस को सूचना दी। ग्वालियर पुलिस की टीम भ...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 08:09:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 08:53:20 PM (IST)
ग्वालियर में पुलिस की बड़ी लापरवाही, अपार्टमेंट में सोते रहे कॉन्स्टेबल, हथकड़ी समेत भागा बागेश्वर धाम लूटकांड का आरोपी
हथकड़ी पहने सनी शर्मा होटल में खाना खाते हुए। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. इलाज के बजाय फ्लैट पर आराम करने पहुंचे थे पुलिसकर्मी
  2. कई राज्यों में दर्ज हैं अंतरराज्यीय लुटेरे सनी के खिलाफ मामले
  3. लापरवाही बरतने वाले तीनों आरक्षक किए गए सस्पेंड

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। छतरपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बागेश्वर धाम के पास चेन चोरी की वारदात में गिरफ्तार सनी शर्मा हिरासत से फरार हो गया। छतरपुर पुलिस आरोपी को लेकर सिटी सेंटर स्थित लोटस विला अपार्टमेंट के फ्लैट में आराम करने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी शौच का बहाना बनाकर हथकड़ी सहित फरार हो गया।

पुलिसकर्मियों ने पहले की तलाश नहीं मिला तो ग्वालियर पुलिस को दी सूचना

आरोपी के भागने के बाद पुलिसकर्मियों ने पहले तो उसे तलाश किया, जब कोई सुराग नहीं मिला, तब ग्वालियर पुलिस को सूचना दी। ग्वालियर पुलिस की टीम भी उसकी तलाश में लगाई गई है। आरोपी मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार का रहने वाला है। यहां रहकर चोरी, लूट करता था। पुलिस के अनुसार छतरपुर की बमीठा थाना पुलिस ने बागेश्वर धाम के कथावाचन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा के दौरान हुई चेन चोरी के मामले में सनी पाल को गिरफ्तार किया था। उसे आम लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा था और भीड़ ने उसकी पिटाई की थी, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। इसके चलते उसे इलाज के लिए ग्वालियर लाया गया था।


कई राज्यों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सनी के खिलाफ उत्तराखंड के सोनप्रयाग और उत्तर प्रदेश के शामली व नोएडा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लूट, चोरी तथा अवैध हथियारों से जुड़े पांच गंभीर मामले दर्ज हैं।

तीन आरक्षक सस्पेंड

छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने लापरवाही बरतने पर तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।जिनमें आरक्षक शिवम शर्मा, विजय यादव और संजीव सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

छतरपुर पुलिस इलाज के लिए एक आरोपी को ग्वालियर लाई थी। पुलिसकर्मी उसे लेकर लोटस विला अपार्टमेंट के एक फ्लैट में चले गए। जहां से वह भागा है। - रवि भदौरिया, सीएसपी, यूनिवर्सिटी सर्किल