• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

दीवाली के बाद ग्वालिर में बढ़ा प्रदूषण, AQI 355 दर्ज; दीनदयाल नगर की हवा सबसे ज्यादा खराब

दीपावली की आतिशबाजी से ग्वालियर की हवा जहरीली हो गई है। शहर का औसत एक्यूआई 355 और दीनदयाल नगर का 372 दर्ज हुआ, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी है।

By Anil TomarEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 07:56:23 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 07:56:23 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दीवाली के बाद ग्वालिर में बढ़ा प्रदूषण, AQI 355 दर्ज; दीनदयाल नगर की हवा सबसे ज्यादा खराब
दीवाली के बाद ग्वालिर में बढ़ा प्रदूषण। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. ग्वालियर की हवा हुई जहरीली, औसत एक्यूआई 355 तक पहुंचा।
  2. दीनदयाल नगर सबसे ज्यादा प्रदूषित, एक्यूआई 372 दर्ज किया गया।
  3. महाराज बाड़ा (356) और सिटी सेंटर (340) भी रहे बेहाल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दीपावली की रात हुई आतिशबाजी और हवा की धीमी रफ्तार ने शहर की आबोहवा में जहरीला धुआं घोल दिया है। त्योहार के अगले दिन शहरवासियों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन का सामना करना पड़ा। हवा की रफ्तार कम रहने के कारण आतिशबाजी से निकले सूक्ष्म प्रदूषक कण वातावरण में जमा रहे, जिससे ग्वालियर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 355 तक पहुंच गया। इस स्थिति के साथ ग्वालियर प्रदूषण के मामले में राज्य के शीर्ष चार शहरों में शामिल रहा, जहां हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

दीनदयाल नगर में सबसे ज्यादा असर, महाराज बाड़ा और सिटी सेंटर भी बेहाल

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानिटरिंग आंकड़ों के अनुसार, शहर का दीनदयाल नगर सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र रहा। यहां एक्यूआई 372 दर्ज किया गया। वहीं, महाराज बाड़ा में एक्यूआई 356 और सिटी सेंटर में 340 दर्ज हुआ। विशेषज्ञ बताते हैं कि 301 से 400 के बीच एक्यूआई का होना बहुत खराब'' श्रेणी में आता है, जो सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।


ग्रीन पटाखों के दावों के बीच देर रात तक फटे पटाखे

हालांकि इस बार प्रशासन की ओर से ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया था, लेकिन आतिशबाजी की समय-सीमा और मात्रा पर प्रभावी नियंत्रण न होने से प्रदूषण स्तर में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई। रात के समय हवा की गति कम रहने के कारण पटाखों से निकले धुंध और सूक्ष्म कण ( पीएम 2.5 और पीएम 10) लंबे समय तक निचले वातावरण में ही स्थिर बने रहे।

हर साल बिगड़ती है इन इलाकों की हवा

महाराज बाड़ा और दीनदयाल नगर में दीपावली के दौरान हर साल प्रदूषण का ग्राफ तेजी से बढ़ता है। डीडी नगर क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों, सड़कों की धूल और पास स्थित शताब्दीपुरम की खदानों के कारण धूल के कण हवा को और जहरीला बना देते हैं। चिकित्सकों के अनुसार, ठंड की शुरुआत और हवा में जमा यह प्रदूषक कण फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए दीपावली के बाद भी शहर में प्रदूषण नियंत्रण के कड़े उपाय और नियमित निगरानी बेहद आवश्यक है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।