• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior Power cut News: ऊर्जा मंत्री के गृह जिले में ठंड में कटौती कर सितम ढा रही बिजली कंपनी

Gwalior Power cut News: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के गृह जिले में हर रोज संधारण कार्य और निर्माण कार्य के नाम पर बिजली कंपनी द्वारा की जा रही ...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Sat, 06 Jan 2024 09:17:28 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jan 2024 09:17:28 AM (IST)
Gwalior Power cut News: ऊर्जा मंत्री के गृह जिले में ठंड में कटौती कर सितम ढा रही बिजली कंपनी

HighLights

  1. हर रोज संधारण कार्य और निर्माण कार्य के नाम पर की रही पांच से छह घंटे की कटौती
  2. विद्यार्थियों की बढ़ाई परेशानी और लोगों की बदली दिनचर्या

Gwalior Power cut News: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के गृह जिले में हर रोज संधारण कार्य और निर्माण कार्य के नाम पर बिजली कंपनी द्वारा की जा रही कटौती लोगों पर सितम ढा रही है। कोहरे के साथ बढ़ रही ठंड में बिजली कटौती लोगों की मुसीबतें बढ़ा रही है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा फरवरी माह से शुरू हो रही हैं ऐसे में छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। ठंड की वजह से मौसम खराब होने से दिन में अंधेरा छाया रहता है ऐसे में विद्युत वितरण कंपनी कटौती कर पांच से छह घंटे बिजली गुल कर देती है, जिससे छा त्रों की पढ़ाई में व्यवधान होता है। इसके बावजूद विद्युत वितरण कंपनी कटौती जारी रखे हुए हैं। सरकार द्वारा जहां देश के विकास के लिए कई नए प्लान बनाए जाते हैं, वहीं बिजली सेवा में बेहतरी लाने पर कोई गौर नहीं किया जाता। अगर बिजली कंपनी के अधिकारियों से कटौती का कारण पूछा जाए तो संधारण कार्य के नाम पर कटौती का राग अलाप दिया जाता है।

पिछले चार माह से संधारण और फीडर पर निर्माण कार्य के नाम पर बिजली कंपनी के अफसर कटौती कर रहे हैं। शहर के हर इलाके में यह परेशानी बनी हुई है। शुक्रवार को शहर की अस्सी हजार से ज्यादा की आबादी ने बिजली कटौती का दंश झेला। पांच फीडरों पर चार से पांच घंटे कटौती की गई। मुख्य महाप्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी के पास भी लगातार जारी बिजली कटौती को लेकर कोई जवाब नहीं है।


आज बिजली गुल से 30 हजार से ज्यादा की आबादी होगी प्रभावित

संधारण कार्य के नाम पर शनिवार को आठ फीडर पर बिजली गुल रहेगी। इससे करीब तीस हजार की आबादी प्रभावित रहेगी। 11 केवी फीडर बौद्ध नगर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे बौद्ध नगर, सावरकर कालोनी, डांग वाले वाला सहित अन्य क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 11 केवी हाईकोर्ट फीडर व 33 केवी दर्पण प्रथम पर सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे रामानुज नगर, न्यू गोविंदपुरी, सचिन तेंदुलकर मार्ग, इओडब्ल्यू कार्यालय, हाईकोर्ट, चेम्बर, न्यू मेहरा कालोनी, मेहरा गांव, बजरंग बिहार, शिवसांई नगर, एम ब्लाक, दर्पण कालोनी, सारिका नगर, शकुंनतलापुरी, दुष्यंत नगर, श्रीराम कालोनी, बैंक कालोनी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। मानपुर सब स्टेशन पर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे सूरज नगर, सागरताल चौराहा, रमजन नगर, बहादुर नगर, जलालपुर रोड, गोकुलधाम कालोनी, गोकुल विलास, दाने बाबा मंदिर, अर्नव ग्रीन सिटी, नगर निगम मल्टी, प्रधानमंत्री आवास एक व दो क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33 केवी एयरफोर्स फीडर, सिविल एयरपोर्ट फीडर, न्यू बीएसएफ फीडर, लक्ष्मणगढ़ फीडर पर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे उच्चदाब उपभोक्ता, बीएसएफ कालोनी, शुभांजली पुरम कालोनी, प्रीतम कौर इन्क्लैब, लहसुन फैक्ट्री का एरिया, होली चाइल्ड स्कूल के आसपास का क्षेत्र, पीतांबर स्टेट, रघुकुल नगर, राधापुरम, कृष्णा कालोनी आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

कब तक चलेगी कटौती कोई बताने को तैयार नहीं

घोषित तौर पर कटौती कर विद्युत वितरण कंपनी के अफसर यह बताने को राजी नहीं हैं कि कटौती का दंश लोगों को कब तक झेलना पड़ेगा। अफसर सिर्फ यह कह रहे हैं कि संधारण कार्य करने के लिए कटौती तो करना पड़ेगी। कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक तक के पास इसका कोई जवाब नहीं है। ऊर्जा मंत्री तोमर भी इस मामले को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। लेकिन छात्रों को कटौती से नुकसान हो रहा है।

फरवरी से बोर्ड परीक्षा, पढ़ने नहीं दे रही बिजली कटौती

जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह से शुरू होगी। ऐसे में छात्र परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। बिजली कटौती पढ़ाई के समय छात्रों को काफी परेशान कर रही है। ठंड में सुबह से शाम तक संधारण कार्य के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कटौती किए जाने से छात्र परेशान हैं। घर के न्यू बार्न बेबी एवं बुजुर्गों को गर्मी देने के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन बिजली नहीं रहने से लोगों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है।