ग्वालियर: कारोबारी के दफ्तर से 18 लाख की चोरी, घर के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़
Gwalior Crime News: चोर व्यापारी के दफ्तर में करीबन 2 घंटे तक रहे। यह दोनों घटनाएं बताती हैं- आखिर दोनों थानों की पुलिस रात्रि गश्त को लेकर कितनी संवे...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 08:27:04 AM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 08:41:34 AM (IST)
दफ्तर में चोरी करते हुए चोर l सीसीटीवी फुटेजHighLights
- दफ्तर से 18 लाख नकद पार
- कार के तोड़े कांच
- सीसीटीवी में कैद चोर
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के सिटी सेंटर इलाके में रहने वाले कारोबारी संजय बंसल के दफ्तर और घर पर रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि दो वारदात हुईं। जनकगंज स्थित दफ्तर में सेंध लगाकर चोर करीब 18 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। जिस समय चोरों ने दफ्तर में यह वारदात की, उसी समय सिटी सेंटर स्थित घर के बाहर खड़ी कार की बदमाशों ने तोड़फोड़ की। बदमाश कार का कांच तोड़कर फरार हो गए।
चोर व्यापारी के दफ्तर में करीबन 2 घंटे तक रहे। यह दोनों घटनाएं बताती हैं- आखिर दोनों थानों की पुलिस रात्रि गश्त को लेकर कितनी संवेदनशील है। फिलहाल दोनों ही घटनाओं में आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।
पीड़ित का ऑफिस PGV कॉलेज के करीब
पीड़ित ने बताया कि-मेरा दफ्तर जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीवाजीगंज में पीजीव्ही कॉलेज के पास है। मेरे पास हिंदुस्तान लिवर, बजाज सहित अन्य कंपनियों के अलग-अलग प्रोडक्ट की एजेंसी हैं। मेरे यहां सीधे कंपनी से माल आता है, इसके बाद आर्डर के हिसाब से माल को सेल्समैन दुकानों पर भेजते हैं। शनिवार शाम तक माल की डिलीवरी के बार जो कलेक्शन आया, वह करीब 15 लाख रुपये था। इससे अधिक भी हो सकता है।
मैंने रुपये गिने नहीं थे, क्योंकि शनिवार रात तक का यह कलेक्शन था। अगले दिन बैंक बंद थे। यह पैसा सोमवार को बैंक में जमा होता। इसलिए मैंने रात को पैसा दफ्तर के लाकर में ही छोड़ दिया।
पड़ोसी ने कॉल किया कि दफ्तर से हथौड़े ठोकने जैसी आ रही है आवाज
मैं रात को ताला डालकर घर आ गया। इसी दौरान रात करीब तीन बजे चोर दफ्तर में घुस गए। मेरे दफ्तर के पास रहने वाले पड़ोसी ने कॉल किया कि दफ्तर से हथौड़े ठोकने जैसी आवाज आ रही है। मैं घबरा गया और तुरंत अपने भतीजे के साथ यहां आया। यहां बाहर से सबकुछ ठीक था। मैं लौट गया। इसके बाद चोरों ने शटर तोड़ा और अंदर धुसे।
अंदर रखे रुपये चोर ले गए। करीब पांच बजे मेरी नींद खुली तो मैंने भतीजे से कैमरे देखने को कहा। इसमें दो चोर नजर आए। मेरे घर के बाहर खड़ी कार का कांच भी कार सवार बदमाशों ने फोड़ दिया। यह भी फुटेज में दिखा। एक साथ दोनों घटनाएं हुई हैं।
अंदर लगे कैमरे भी तोड़े, बाहर के कैमरों में नजर आए चोर
अंदर लगे कैमरे इन चोरों ने तोड़ दिए। बाहर के कैमरों में चोर नजर आए हैं। दो चोर यहां नजर आए हैं। वहीं पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे देखे तो इसमें चोर सब्बल से शटर उचकाते दिखे हैं।