ग्वालियर रियल एस्टेट में उछाल: त्योहारी सीजन में मंगलवार को 300 पार हुईं रजिस्ट्री, बुधवार से बढ़ सकती है भीड़
मंगलवार को लोग रजिस्ट्री को लेकर पूछताछ के लिए भी अधिक संख्या में पहुंचे और स्लॉट को लेकर भी जानकारी ली।
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 09:45:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 09:46:19 PM (IST)
HighLights
- त्योहारी सीजन में बुकिंग और रजिस्ट्री का क्रेज
- नए ग्वालियर क्षेत्र में सबसे ज्यादा मांग
- स्लॉट और दफ्तर के समय बढ़ाने की तैयारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। त्योहारी सीजन का असर अब रियल एस्टेट में भी शुरू हो गया है। मंगलवार के दिन जहां सामान्य दिनों में कम ही संख्या में रजिस्ट्री होती हैं वहां आंकड़ा 300 पार पहुंच गया। लोग रजिस्ट्री को लेकर पूछताछ के लिए भी अधिक संख्या में पहुंचे और स्लॉट को लेकर भी जानकारी ली।
बुकिंग व रजिस्ट्री के लिए लोग उत्साहित
पंजीयन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अधिक संख्या में रजिस्ट्री होतीं हैं और श्रीजी उत्सव के चलते अधिक संख्या में रजिस्ट्री होने की संभावना है। बुधवार को लेकर खासकर स्लॉट बढ़ाने की तैयारी अधिकारियों ने की है। इसके अलावा शहर की नई टाउनशिपों में अपने घर का सपना देखने वाले भी बुकिंग व रजिस्ट्री के लिए उत्साहित हैं।
बता दें कि, बुधवार से पंजीयन कार्यालय में इस सप्ताह भीड़ का सिलसिला शुरू हो जाएगा, क्योंकि पिछले सप्ताह से ही लोगों की स्लाट से लेकर रजिस्ट्री को लेकर ही पूछताछ शुरू हो गई थी। अधिकतर रजिस्ट्री की पूछताछ नए ग्वालियर और बढ़ते शहर की ओर हो रहीं हैं।
पंजीयन अधिकारियों के अनुसार इन इलाकों में ही सबसे ज्यादा रजिस्ट्रीं होंगी। वहीं टाउनशिपों से लेकर कॉलोनियों के प्रोजेक्टों में भी लोगों की बुकिंग शुरू हो गई है। पंजीयन विभाग लोगों के आगमन व रजिस्ट्री की संख्या के हिसाब से कार्यालय का समय तय करेगा जिसको लेकर तैयारी जारी है।
शाम को बढ़ेंगे स्लॉट
बुधवार की शाम को रजिस्ट्री के लिए स्लॉट बढ़ाने जाने की संभावना है। बुधवार को सामान्य दिनों में भी लोग अधिक संख्या में आते हैं और स्लाट भी पूरे बुक हो जाते हैं। इसी कारण बुधवार शाम पांच बजे के बाद स्लाट बढ़ाने को लेकर भोपाल से अनुमति ली जाएगी। अधिक संख्या में लोगों के आने पर जिला पंजीयक की ओर से सभी सब रजिस्ट्रारों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।