• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior Suicide News: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Gwalior Suicide News: उपनगर ग्वालियर में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उपनगर ग्वालियर स्थित गोलंदाज मोहल्ले में रहने वाली लक्ष्मी...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Sat, 28 Oct 2023 08:17:44 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 Oct 2023 08:17:44 AM (IST)
Gwalior Suicide News: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Gwalior Suicide News: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि) उपनगर ग्वालियर में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उपनगर ग्वालियर स्थित गोलंदाज मोहल्ले में रहने वाली लक्ष्मी पुत्री मनोज उम्र 21 वर्ष रात को खाना खाकर अपने कमरे में चली गई, इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब उसके स्वजन कमरे में पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। यह देखकर उसके स्वजन की चीख निकल पड़ी, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। उधर इंदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौगजा रोड स्थित हरिजन बस्ती में रहने वाले विशाल पुत्र संतोष करोसिया उम्र 24 वर्ष ने फांसी लगा ली।

महिला कसे नौ सौ ग्राम गांजा जब्त, पुलिस ने किया केस दर्ज

भितरवार पुलिस थाना बल द्वारा गुरुवार की देर शाम एक महिला के पास से 900 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम सात बजे के आसपास भितरवार थाना अनुभाग क्षेत्र के गांव गोहिंदा में किशन तिवारी के डेरा के पास रहने वाली महिला पूजा पत्नी धर्मेंद्र सिंह चौहान एक खाकी रंग के थैला में रखी सफेद रंग की पालिथीन में गांजा लेकर उसको विक्रय करने की जुगत में करैरा रोड बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसकी जानकारी मुखबिर द्वारा भितरवार थाना प्रभारी धवल सिंह चौहान को दी गई जिसके आधार पर चौहान ने एसडीओपी जितेंद्र नगाइच के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिया के आधार पर महिला के पास संदेह के आधार पर पहुंचाया। जहां पूछताछ करने पर महिला द्वारा अनर्गल वार्तालाप पुलिस के साथ किया गया तो मौके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने महिला के हाथ में लिया थैला छीना और उसमें तलाशी ली तो महिला के पास से 900 ग्राम गांजा मिला। इस पर पुलिस ने उपरोक्त महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले को विवेचना में लिया है।