ग्वालियर: रक्षाबंधन पर मूंगावली गए कपड़ा कारोबारी के घर चोरी, 2 लाख नकद और 20 तोला सोना पार
26 अगस्त की दोपहर हर्षवर्धन परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने पिता के पास मुंगावली गए थे। ग्वालियर स्थित मकान की देखरेख का जिम्मा मुंहबोले मामा साधु सिंह ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 07:56:33 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 07:57:01 PM (IST)
HighLights
- मुंहबोले मामा को दी थी घर की जिम्मेदारी
- ताले तोड़कर करीब 20 तोला सोना चोरी
- वापस लौटने पर बिखरा मिला सामान
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। रक्षाबंधन मनाने के लिए अशोकनगर जिले के मुंगावली गए कपड़ा कारोबारी के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर बाउंड्री कूदकर घर में दाखिल हुए और ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये नकद एवं 20 तोला सोने के जेवर चुरा लिए। यह घटना ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र की संभाजी विलास कालोनी में हुई है।
मुंहबोले मामा को सौंपी थी मकान की देखरेख
कपड़ा कारोबारी हर्षवर्धन सिंह तोमर ने बताया कि उनके पिता यशवंत सिंह तोमर शासकीय कर्मचारी हैं और मुंगावली में रहते हैं। 26 अगस्त की दोपहर हर्षवर्धन परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने पिता के पास मुंगावली गए थे। ग्वालियर स्थित मकान की देखरेख का जिम्मा मुंहबोले मामा साधु सिंह गुर्जर को सौंपा था। साधु सिंह ने दो दिन तक मकान की देखरेख की, लेकिन 27 अगस्त की रात उनकी तबीयत खराब हो गई। 28 की सुबह वह घर में ताला लगाकर चले गए।
दो दिन बाद वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ था। हर्षवर्धन के अनुसार, चोरों ने घर से दो लाख रुपये नकद, पांच सोने के हार, दस अंगूठियां, 12 चूड़ियां, एक चेन और एक जोड़ी सोने के टाप्स चुरा लिए। दो जोड़ी चांदी की पायल और चांदी की एक चेन भी गायब है। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।