Gwalior Weather Update: ग्वालियर में अगले सात दिन झमाझम बारिश, उमस और गर्मी से मिलेगी राहत
ग्वालियरवासियों के लिए राहत की खबर है। आगामी सात दिनों तक ग्वालियर में वर्षा का दौर बना रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। कुछ दिनों में तेज बौछारें भी शहर को भिगो सकती हैं।
Publish Date: Sun, 27 Jul 2025 09:27:14 AM (IST)
Updated Date: Sun, 27 Jul 2025 09:37:50 AM (IST)
भारी उमस के बीच ग्वालियरवासियों के लिए राहत की खबर है।HighLights
- भारी उमस के बीच ग्वालियरवासियों के लिए राहत की खबर है।
- आगामी सात दिनों तक ग्वालियर में वर्षा का दौर बना रहेगा।
- पिछले कुछ दिनों से बनी उमस से लोगों को राहत मिलेगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: ग्वालियरवासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल और भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी सात दिनों तक ग्वालियर में वर्षा का दौर बना रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। कुछ दिनों में तेज बौछारें भी शहर को भिगो सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और पिछले कुछ दिनों से बनी उमस से लोगों को राहत मिलेगी।
ग्वालियर में इस बार जुलाई के शुरुआती दिन अपेक्षाकृत सूखे रहे, लेकिन इसके बाद मौसम ने करवट ली है। बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत में बने सिस्टमों की वजह से मानसूनी गतिविधियों में तेजी आई है, जिससे आगामी सप्ताह शहर में लगातार नमी और बादल छाए रहने के आसार हैं।
जुलाई में टूटा 90 साल का रिकॉर्ड:
इस बार जुलाई माह में वर्षा ने 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अभी तक 929 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो वार्षिक औसत से अधिक है। अभी जुलाई के चार दिन बाकी हैं। ऐसे में जिले की कुल वर्षा एक हजार मिमी को पार कर सकती है।
इस सप्ताह का अनुमानित पारा (अधिकतम-न्यूनतम):
27 जुलाई: 33°C / 25°C
28 जुलाई: 32°C / 26°C
29 जुलाई: 31°C / 25°C
30 जुलाई: 29°C / 26°C
31 जुलाई: 30°C / 25°C
01 अगस्त: 30°C / 26°C
02 अगस्त: 31°C / 25°C
सात दिन का मौसम पूर्वानुमान:
27 जुलाई: दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना। हवाएं पूर्वी दिशा से 12 किमी/घंटा की गति से चलेंगी।
28 जुलाई: वर्षा का दौर और तेज हो सकता है। अधिकतर समय बादल छाए रहेंगे।
29 जुलाई: वातावरण नम रहेगा। पूरे दिन बादल घिरे रहेंगे और रुक-रुककर वर्षा होने की संभावना।
30 जुलाई: वर्षा थोड़ी धीमी हो सकती है लेकिन गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी जारी रहेगी।
31 जुलाई: आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना। शाम को कुछ हिस्सों में तेज बौछारें गिर सकती हैं।
01 अगस्त: मानसून थोड़ा कमजोर हो सकता है लेकिन सुबह या देर शाम हल्की वर्षा के आसार। तापमान में हल्की बढ़त।
02 अगस्त: नया सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे दोबारा मध्यम से भारी वर्षा की संभावना।