• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल में ही नहीं, इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में भी रहेगी चमक

Gwalior Vyapar Mela: 22 सितंबर से जीएसटी की दरों में सरकार ने कमी की है। जीएसटी कम होने का असर कारोबार के सभी सेक्टरों पर है और चीजें सस्ती हुई हैं। ऑ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 14 Dec 2025 02:19:04 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Dec 2025 02:28:38 PM (IST)
ग्वालियर व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल में ही नहीं, इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में भी रहेगी चमक
ग्वालियर व्यापार मेले में इस बार वाहनों के साथ इलेक्ट्रॉनिक सामानों की भी जमकर बिक्री होने की उम्मीद है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. जीएसटी कम होने के कारण मेले में अन्य सेक्टरों में भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है
  2. जब जीएसटी नहीं था तब समान रूप से सभी चीजों पर 50 प्रतिशत वाणिज्यकर में छूट मिलती थी
  3. 2024-25 मेले में 3327 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है, यह इस बार ज्यादा होे की उम्मीद है

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला 120 साल से अधिक पुराना हो चुका है और देश के बड़े मेलों में शामिल है। इसकी खास बात यह है कि इस मेले में घर में उपयोग होने वाली सुई से लेकर मोटर कार तक छूट के साथ मिलती हैं। इसलिए इस मेले में खरीदारी करने के लिए देश भर से लोग आते हैं। जब जीएसटी लागू नहीं था तब समान रूप से सभी चीजों पर 50 प्रतिशत वाणिज्यकर में छूट मिलती थी। लेकिन एक जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद मेले की चमक कुछ फीकी पड़ गई। लेकिन ऑटोमोबाइल सेक्टर में सरकार ने रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दे दी।

इसके बाद मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर तो चमका, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य सेक्टर में कारोबार उतना अच्छा नहीं रहा। लेकिन इस बार जीएसटी कम होने से ऑटोमोबाइल सेक्टर के साथ इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सेक्टरों में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। क्योंकि जीएसटी कम होने के साथ कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट पर तगड़ी छूट देंगी। ऐसे में खरीदारी करने वालों को फायदा होगा। यहां बता दें कि 2024-25 मेले में 3327 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। इसमें 900 करोड़ से अधिक का कारोबार केवल ऑटोमोबाइल सेक्टर में हुआ।


1937 में टर्नओवर था 5-6 लाख रुपये

मेले से जुड़े लोगों के मुताबिक इस मेले के कारोबार की अगर बात करें तो 1937 में इसका टर्नओवर लगभग 5-6 लाख रुपये था। 1984-85 में जहां मेले में करों की छूट मिलने के बाद टर्नओवर 84 लाख 86 हजार 730 रुपये था वहीं 1990-91 में यह बढकऱ 70 करोड़ 36 लाख रुपये हो गया। 1984 में व्यापार मेले का दर्जा मिलने पर इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल सेक्टर इसका प्रमुख आकर्षण बन गए।

इस आकर्षण के पीछे इन सेक्टरों में मेले में दी जाने वाली पचास फीसदी विक्रय कर की छूट थी। इसके चलते उस समय सभी बड़ी कंपनियां मेले में भागीदारी करती थीं। 1998 में मेले का कारोबार 350 करोड़ और सैलानियों की संख्या 40 लाख तक जा पहुंची थी। वहीं 2018 में मेले के ऑटोमोबाइल सेक्टर में रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट मिलने के बाद इसका टर्नओवर 500 करोड़ के पार हो गया था।

इसलिए चमकेगा इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य सेक्टर का कारोबार

22 सितंबर से जीएसटी की दरों में सरकार ने कमी की है। जीएसटी कम होने का असर कारोबार के सभी सेक्टरों पर है और चीजें सस्ती हुई हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर में रोड टैक्स की छूट मिलती है। इसलिए कार व बाइक कंपनियां अपनी तरफ से कम ही छूट देती हैं। लेकिन अभी तक इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर सहित अन्य सेक्टरों में कंपनियां ही छूट दे रही थी। लेकिन इस बार जीएसटी कम होने व कंपनियों से मिलने वाले डिस्काउंट की वजह से ये चीजें मेले में सस्ती मिलेंगी। इसलिए ऑटोमोबाइल सेक्टर सहित अन्य सेक्टरों में कारोबार अच्छा होने की उम्मीद कारोबारियों को है।

जीएसटी कम होने से कारोबार ज्यादा होगा

इस बार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर ही नहीं अन्य सेक्टरों में जीएसटी कम होने से अधिक कारोबार होगा। इससे खरीदारों सहित कारोबारियों को भी लाभ होगा और इस बार मेले का रूप ही बदल जाएगा और पिछले साल की तुलना में अधिक कारोबार होगा। - प्रवीण अग्रवाल, अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स

मेले में इस छूट का असर दिखाई देगा

जीएसटी कम होने से चीजें सस्ती हुई हैं। इसका असर सभी सेक्टरों पर है। लेकिन मेले में भी इस छूट का असर दिखाई देगा। इसलिए इस बार इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य सेक्टर के कारोबारी उत्साहित हैं। - रवि गुप्ता, अध्यक्ष कैट