_m.webp)
हेल्थ डेस्क, मध्यप्रदेश। मौसम में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव का सीधा असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। ग्वालियर के जिला अस्पताल और जयारोग्य अस्पताल (JAH) की OPD में इन दिनों 10 से 15% मरीज तेज शरीर दर्द, अत्यधिक कमजोरी और जोड़ों में जकड़न जैसे लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। लक्षण काफी हद तक चिकनगुनिया से मिलते जुलते होने के कारण डॉक्टर एहतियातन इसकी जांच करा रहे हैं। लेकिन अधिकांश मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक कराई गई 132 जांचों में से केवल 4 मरीज ही पॉजिटिव पाए गए हैं। यानी लगभग 97% मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद मरीजों में जोड़ों का असहनीय दर्द बना हुआ है, जिसके कारण कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ रहा है। वर्तमान में जयारोग्य अस्पताल के मेडिसिन विभाग की OPD में रोजाना औसतन 729 मरीज पहुंच रहे हैं।
जीजनल इन्फेक्शन के कारण मरीजों में पेट संबंधी समस्याएं भी देखी जा रही हैं कि लगभग 5% मरीजों में दस्त सामान्य समय से ज्यादा दिन तक बने हुए है। आमतौर पर 24 से 48 घंटे में नियंत्रित होने वाले दस्त कुछ मरीजों में करीब पांच दिनों तक चल रहे हैं। इस वजह से डॉक्टरों ने सलाह दी है कि ऐसे मरीजों में शरीर के पानी और आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी न होने देना बेहद महत्वपूर्ण है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, जोड़ों और पूरे शरीर में तेज दर्द का मतलब हर बार चिकनगुनिया नहीं होता। बदलते मौसम में वायरल संक्रमण के कारण शरीर में तेज दर्द और कमजोरी हो सकती है। पोस्ट वायरल वीकनेस (संक्रमण के बाद की कमजोरी), शरीर में डिहाइड्रेशन और मांसपेशियों पर संक्रमण के असर से भी यह स्थिति बनती है। फिलहाल मरीजों का इलाज लक्षणों के आधार पर (Symptomatic Treatment) किया जा रहा है।
अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीजों को खुद से दवाएं (Self Medication) न लेने और कुछ लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलने की सलह दी है। लक्षण इस प्रकार है-