• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior Water Problem News: पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम

उपनगर ग्वालियर के गोसपुरा नंबर दो में पाताली हनुमान के पास पानी की किल्लत के कारण स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इस इलाके में पिछले तीन माह से तिघ...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Sat, 18 May 2024 11:32:15 AM (IST)Updated Date: Sat, 18 May 2024 11:32:15 AM (IST)
Gwalior Water Problem News: पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम

HighLights

  1. काल बिफोर यू डिग एप के लिए जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन
  2. रास्ता रोकने के कारण मौके पर वाहनों की लाइनें लग गईं

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर के गोसपुरा नंबर दो में पाताली हनुमान के पास पानी की किल्लत के कारण स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इस इलाके में पिछले तीन माह से तिघरा के पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग खाली बर्तन लेकर सड़क पर हंगामा करने के लिए पहुंच गए। रास्ता रोकने के कारण मौके पर वाहनों की लाइनें लग गईं।

चक्काजाम की सूचना मिलने पर अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और टैंकरों से आपूर्ति का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन बंद किया। जानकारी के मुताबिक गोसपुरा क्षेत्र में पिछले तीन माह से तिघरा के पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। क्षेत्र में बोरिंग के माध्यम से पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन इस बोरिंग का पानी भी खारा हो गया है। इसके चलते लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार पीएचई के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई, तो शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। वे खाली बर्तन लेकर सड़कों पर उतर आए। इसके बाद अपर आयुक्त मौके पर पहुंचे और चार से पांच दिन में समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। लोगों ने कहा कि इतने दिन तक वे पीने का पानी कहां से लाएंगे। इस पर अपर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तब तक मीठे पानी के टैंकर से आपूर्ति कराई जाएगी।