
Gwalior Water Problem News: ग्वालियर(नप्र)। तिघरा जलाशय के घटते जलस्तर के कारण शहर में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति पर नगर निगम की स्वीकृति हो चुकी है। अब रविवार से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों ने रविवार से शहर के तीन विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति का प्लान तैयार कर लिया है, इसके अंतर्गत रक्कस टैंक, मोतीझील, तिघरा और जलालपुर स्थित प्लांट से अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग दिन आपूर्ति की जाएगी। गत शुक्रवार को परिषद की बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद नई व्यवस्था को लागू कर रहे हैं। शहर के हिस्सों में ऐसे रहेगा पानी की आपूर्ति का क्रम: यहां बता दें कि नगर निगम ने एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई करने के लिए शहर के क्षेत्रों को दो भागों में चिह्नित किया है, जिसके तहत पहले भाग के क्षेत्रों में रविवार के दिन पानी की सप्लाई होगी और दूसरे भाग में नहीं होगी। ठीक इसी तरह दूसरे भाग के क्षेत्रों में सोमवार को पानी सप्लाई होगी और पहले भाग के क्षेत्रों में नहीं होगी। शहर के इन दोनों भागों में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई का क्रम रहेगा।
ग्वालियर विधानसभा-रक्कास टैंक से वार्ड क्रमांक 35, 37, 41 एवं 42, ट्रांसपोर्ट नगर, लक्ष्मीपुरम, इस्लामपुरा, शंकरपुर, हीरा भूमिया, सत्यनारायण की टेकरी, विनय नगर सेक्टर 3, 4 एवं 12 बीघा कालोनी, 24 बीघा चंदन नगर, इंदिरा कालोनी, आनंद नगर ए और बी ब्लाक, जगनापुर, पीएचइ कालोनी, झलकारी बाई, कोटेश्वर टैंक, एबीएम कान्वेंट स्कूल किला गेट, तानसेन नगर, नूरगंज रेशम मिल, कांच मिल, साकेत नगर, गांधी नगर एवं द्वारिकापुरी में पानी की आपूर्ति होगी। पूर्व विधानसभा-हुजरात कोतवाली, जेएएच अस्पताल कैंपस, मांडरे की माता संपवेल, आमखो टंकी, मुड़िया पहाड़, इंदरगंज, पंचवटी वस्त्र नगर, चेतकपुरी, माधव नगर, मानसिंह कालेज, गड्ढे वाला मोहल्ला, कृष्ण पहाड़ी मोतीझील, न्यू शांति नगर, निंबाजी की खोह, गोरखी न्यू, गोरखी पुरानी, गजराराजा टैंक। दक्षिण विधानसभा-संजय नगर, राजा गैस गोदाम, ब्रिगेड लक्कड़ खाना, हाथी खाना, पंचमुखी हनुमान संपवैल, सिकंदर कंपू, अवाडपुरा, डांग वाले बाबा हनुमान पहाड़ी, गोल पहाड़िया लाइन।
ग्वालियर विधानसभा-रक्कस टैंक के वार्ड क्रमांक छह, नौ, 11, 15 और सागरताल। पूर्व विधानसभा-लक्ष्मीबाई कालोनी, लक्ष्मण तलैया, शिंदे की छावनी का क्षेत्र, खल्लासीपुरा, नया बाजार, लोहिया बाजार, दाल बाजार, ओल्ड हाई कोर्ट, बीएसएफ कालोनी, शताब्दीपुरम, पिंटो पार्क, महाराजपुरा पहाड़ी, महाराजा काम्प्लेक्स दीनदयाल नगर, दीनदयाल नगर सेक्टर डी,एफ और जी, रेलवे कालोनी, एमिटी पहाड़ी, जड़ेरुआ, कुंज विहार, अमलतास कालोनी, गोला का मंदिर, अशोक कालोनी, शिव कालोनी, कृष्णा नगर, नारायण विहार, सुरेश नगर, थाटीपुर ,रिसाला बाजार, घासमंडी, मीरा नगर, थाटीपुर बजरिया, शारदा विहार, कर्मचारी आवास कालोनी, दर्पण कालोनी, डाइट महलगांव पहाड़ी, तुलसी नगर, कैलाश विहार, न्यू कलेक्ट्रेट, सिंधिया नगर, रामकृष्ण आश्रम हुरावली। दक्षिण विधानसभा-गुप्तेश्वर पहाड़ी, हनुमान पहाड़ी, नगर निगम वर्कशाप, हेम सिंह की परेड, समाधिया कालोनी, कंकाली माता मंदिर गुड़ा पायगा, जवाहर कालोनी, चना कोठार, खजांची बाबा, राजीव नगर, राजीव आवास योजना, हनुमान पहाड़ी, लोहागढ़ प्रिया ब्रेड, सिकंदर कंपू आदि स्थान शामिल हैं।