Gwalior Weather Alert News: ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। कम दबाव के क्षेत्र के चलते शहर में दूसरे दिन भी रिमझिम बारिश जारी रही। इससे मौसम में ठंडक आ गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 7.7 डिसे कम रहा। इससे पंखे की हवा में ठंड का अहसास हुअा। उसम से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने 29 घंटे में 51.3 मिमी बारिश दर्ज की। यह सिस्टम पूरे जिले में प्रभारी रहा। डबरा, भितरवार, घाटीगांव व ग्वालियर में बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने अनुसार अगले 24 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ जाएगा। इससे 18 सितंबर को स्थानीय प्रभाव से बारिश की संभावना रहेगी। वहीं दूसरी ओर मानसून सीजन के 12 दिन शेष बचे हैं। औसत के अांकड़े तक पहुंचने के लिए 69.8 मिमी बारिश की जरूरत है।
बंगाल की खाड़ी से आया कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश, बुंदलेखंड में बारिश करते हुए दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय है। ग्वालियर-चंबल संभाग इस सिस्टम के काफी नजदीक है। गत दिवस 1 बजे से शहर में रिमझिम बारिश का दौर शुरु हो गया था। कभी तेज, कभी फुहारें बरसना जारी रही। इससे मौसम में ठंडक रही। रात में बारिश का सिलिसला रुका नहीं। शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक अच्छी बारिश रही। शाम पांच बजे भी फुहारें बरसी। कम दबाव के क्षेत्र के भिंड ज्यादा नजदकी था, इस कारण इस जिले में भारी बारिश दर्ज हुई है। जबकि ग्वालियर में मध्यम ही बारिश दर्ज हो सकी।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
-कम दबाव का क्षेत्र 24 घंटे में कमजोर पड़ जाएगा। यह चक्रवातीय घेरे के रूप में बदलकर राजस्थान निकल जाएगा। इससे 18 सितंबर को आसमान साफ हो जाएगा। स्थानीय प्रभाव से हलकी बारिश के आसार रहेंगे।
- बंगाल की खाड़ी में 19 सितंबर को चक्रवातीय घेरा विकसित हो रहा है। इसी दिन से इस चक्रवातीय घेरे का असर दिखना शुरू हो जाएगा। 21 से 23 सितंबर के बीच ग्वालियर में फिर से मध्यम बारिश के आसार रहेंगे।
- मानसून सीजन 1 जून से 30 सितंबर के बीच रहता है। सीजन के 12 दिन शेष बचे हैं। औसत तक पहुंचने के लिए 69.8 बारिश की जरूरत है। 12 दिनों में चक्रवातीय घेरे से बारिश की उम्मीद है। मानसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति में अाएगी, उससे भी बारिश होने की संभावना रहेगी। शहर की औसत बारिस 725.6 मिमी है।
अधिकतम तापमान-26.0 डिसे
न्यूनतम तापमान-22.0 डिसे
शहर की कुल औसत बारिश-655.3 मिमी
समय तापमान
05:30 23.6
08:30 24.2
11:30 24.8
14:30 25.2
17:30 25.8